सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बनी डॉक्यूमेंट्री यूट्यूब पर रिलीज, नाराज पिता बलकौर सिंह को कोर्ट ने दिया झटका
Updated on
11-06-2025 02:05 PM
दिवंगत पंजबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बनी डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो चुकी है। बुधवार, 11 जून को सिद्धू मूसेवाला की बर्थ एनिवर्सरी भी है। यूट्यूब पर बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ने इस खास मौके पर डॉक्यूमेंट्री को दो भाग में जारी किया है। दिलचस्प है कि इस डॉक्यूमेंट्री पर तब विवाद गहरा गया था, जब सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने इसके प्रीमियर पर रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने मनसा कोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी। लेकिन अदालत ने डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
बहरहाल, कोर्ट में याचिका खारिज होने से जहां, बलकौर सिंह नाराज और निराश हैं, वहीं बुधवार सुबह 5 बजे सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बनी डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो चुकी है। मनसा अदालत ने हालांकि, बलकौर सिंह की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की तारीख तय की है। बीबीसी को बुधवार शाम को मुंबई के एक सिनेमा हॉल में यह डॉक्यूमेंट्री दिखाना है, लेकिन विवाद के बाद प्रोडक्शन हाउस ने इसे यूट्यूब पर रिलीज कर दिया।
बर्थडे पर सिद्धू मूसेवाला के तीन नए गाने भी रिलीज
इस बीच, बुधवार को सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन पर उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सिंगर के तीन नए गाने भी रिलीज किए गए हैं। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने मुंबई में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकने के लिए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एक पत्र भी लिखा था। महाराष्ट्र के डीजीपी और मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में बलकौर सिंह सिद्धू ने कहा कि बीबीसी वर्ल्ड सर्विस 11 जून को दोपहर 3 बजे जुहू में डॉक्यूमेंट्री दिखाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
बलकौर सिंह बोले- बिना अनुमति के बनाई गई डॉक्यूमेंट्री
बलकौर सिंह ने तर्क दिया कि डॉक्यूमेंट्री उनकी अनुमति के बिना बनाई गई है। यह भी आरोप लगाया कि इसमें उनके बेटे की हत्या के बारे में गलत चीजें दिखाई गई हैं। महाराष्ट्र के डीजीपी को अपनी शिकायत में, पिता ने अपने बेटे पर बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर बैन लगाने की मांग की, आरोप लगाया कि यह उनकी विरासत को धूमिल करने का प्रयास हो सकता है।
डॉक्यूमेंट्री में हत्या के आरोपियों के इंटरव्यूज
सिंगर के पिता ने चिंता जताई कि है यह डॉक्यूमेंट्री अप्रकाशित तथ्यों पर बनी है। इसमें उनके बेटे की हत्या से संबंधित प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) में नामजद लोगों के इंटरव्यू हैं, ऐसे में यह हत्या को लेकर चल रहे कानूनी मामले को प्रभावित कर सकते हैं। बलकौर सिंह ने अनुरोध किया कि 11 जून को डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को रोक दिया जाए। याद दिला दें कि सिद्धू मूसेवाला की तीन साल पहले 29 मई, 2022 को मनसा के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…