क्या वाकई 3 मई को होता है अरुणा ईरानी का हैप्पी बर्थडे? एक्ट्रेस को बधाई देने से पहले सही डेट जानिए
Updated on
03-05-2023 08:28 PM
'बेटा', 'दूध का कर्ज', 'राजा बाबू', 'बॉबी' समेत तमाम फिल्मों में अपनी अदायगी का जादू चला चुकीं बॉलीवुड एक्ट्र्रेस अरुणा ईरानी फिलहाल चर्चा में हैं। उनकी कोई फिल्म नहीं आ रही है और न ही उन्होंने कोई स्टेटमेंट दिया है। बल्कि अपने जन्मदिन की तारीख को लेकर वो खबरों में छाई हुई हैं। सब उनका हैप्पी बर्थडे 3 मई को सेलिब्रेट करते हैं क्योंकि विकिपीडिया पर ये डेट मेंशन हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा है, मतलब उनका इस दिन सच में बर्थडे होता है या कहानी कुछ और है?
दरअसल, किसी को अगर सेलिब्रेटी के बारे में जानना होता है तो वो अमूमन उसका विकिपीडिया पेज ही खोलता है। हालांकि कई बार उस पर जानकारी सही नहीं होती है क्योंकि उसको एडिट भी किया जा सकता है। अब 'अमर उजाला' से बातचीत के दौरान अरुणा ईरानी ने भी बताया है उनका बर्थडे विकिपीडिया पर भले 3 मई लिखा है लेकिन इस दिन नहीं होता है। उन्होंने इसे कई बार बदलवाना भी चाहा। मगर ऐसा नहीं हुआ।
कब होता है अरुणा ईरानी का बर्थडे?
अरुणा ईरानी ने कहा कि विकिपीडिया पर उनका जन्मदिन गलत लिखा हुआ है और ये कई सालों से ऐसा है। इस वजह से लोग उन्हें 3 मई को फोन करके हैप्पी बर्थडे बोलते हैं क्योंकि उन्हें ये असली लगता है लेकिन ऐसा नहीं है। उनका जन्मदिन तो 18 अगस्त को होता है। इस बारे में पहले भी कई बार मीडिया को बता चुकी हैं लेकिन कुछ बदलाव नहीं हुआ। सब 3 मई को ही बधाई देने पहुंच जाते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कुछ इन्हें ये भी कहते हैं कि इंटरव्यू न देना पड़े इसलिए वो जन्मदिन की तारीख गलत बता रही हैं। इस पर उनको गुस्सा भी आता है।
अरुणा ईरानी की फैमिली
एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने फिल्मों के साथ-साथ टीवी में भी काम किया है। उनका जन्म 18 अगस्त 1946 को मुंबई में हुआ था। उनकी उम्र अभी 76 साल है। इन्होंने 1961 में फिल्म 'गंगा जमुना' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इनके पिता का नाम फरीदून ईरानी है। जो कि एक ड्रामा कंपनी चलाते थे। वहीं मां शगुन भी एक एक्ट्रेस थीं। भाई का नाम फिरोज ईरानी, इंद्र कुमार, आदि ईरानी, बलराज ईरानी है। बहन का नाम सुरेखा ईरानी और चेतना ईरानी है।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…