Select Date:

डोनल बिष्‍ट का गुस्‍सा सातवें आसमान पर, अभ‍िषेक बजाज का 'घर तोड़ने' के दावों पर भड़कीं, कोर्ट केस की चेतावनी

Updated on 26-11-2025 02:25 PM
टीवी एक्‍ट्रेस और 'बिग बॉस 15' फेम डोनल बिष्‍ट का गुस्‍सा सातवें आसमान पर है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर उनका नाम 'बिग बॉस 19' फेम अभिषेक बजाज के साथ जोड़ा गया। कई ऐसे पोस्‍ट्स में दावे किए गए कि डोनल और अभ‍िषेक बजाज एक वक्‍त पर डेटिंग कर रहे थे। इन अफवाहों की लहर तब बढ़ गई, जब बीते दिनों 'बिग बॉस 19' में अभिषेक बजाज और आकांक्षा जिंदल की शादी चर्चा में आई। सोशल मीडिया पर यह दावे किए गए कि इस रिश्‍ते के टूटने की वजह डोनल बिष्‍ट थीं, क्‍योंकि उन दिनों शादीशुदा अभ‍िषेक बजाज के साथ उनका अफेयर था। हालांकि, ऐसे दावों की कहीं कोई पुष्‍ट‍ि नहीं हुई। अब डोनल बिष्‍ट ने इस पूरे विवाद पर ना सिर्फ चुप्‍पी तोड़ी है, बल्‍क‍ि सीधे-सीधे चेतावनी दे दी कि वह ऐसी घटिया बातें करने वालों को कोर्ट में घसीटेंगी।

अफवाहों का यह दौर ऐसे समय में ही आया है, जब डोनल बिष्ट और अभिषेक बजाज, दोनों ने ही कई साल पहले पब्लिकली यह साफ किया था कि वे रिलेशनशिप में नहीं हैं। बावजूद इसके, झूठी बातें और दावों के फैलने से डोनल परेशान हैं। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्‍ट किया है।

बेबुनियाद दावों से तंग आकर डोनल बिष्‍ट ने किया पोस्‍ट

राजस्‍थान में पैदा हुईं और उत्तराखंड मूल की डोनल बिष्‍ट ने टीवी शो 'रूप- मर्द का नया स्‍वरूप' और 'एक दीवाना था' से पॉपुलैरिटी बटोरी थी। 'लाल इश्‍क' और 'दिल तो हैप्‍पी है जी' की एक्‍ट्रेस ने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में गलत जानकारी से तंग आकर कहा है कि उनके नाम पर फैलाई जा रही किसी भी फर्जी कहानी या लिंक-अप पर वह ध्यान नहीं देंगी। एक्ट्रेस ने अपनी गरिमा, प्रोफेशनल और दूसरे लोगों के पर्सनल मामलों से अलग रहने के अपने अधिकार पर जोर दिया है।

'मेरा नाम फालतू की बकवास में घसीटना बंद करो'

डोनल बिष्‍ट ने लिखा है, 'मैं शहर से बाहर शूटिंग कर रही थी और मैं इस स्‍थ‍िति में नहीं थी कि इस मामले को देख सकूं। इसलिए अब जब मैं यहां हूं, तो मुझे बस इतना कहना है- मेरा नाम फालतू की बकवास में घसीटना बंद करो! अगर तुम्हें सच नहीं पता, तो कॉमेंट मत करो या झूठी अफवाहें मत फैलाओ, क्योंकि मैं यह बर्दाश्त नहीं करूंगी!'

डोनल बोलीं- मैं तंग आ चुकी हूं, सख्त कानूनी कार्रवाई होगी

दूरदर्शन पर 'च‍ित्रहार' शो होस्‍ट कर चुकी एक्‍ट्रेस ने आगे कहा है, 'किसी भी झूठे आरोप या बदनामी पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी! लोग बस अपने छोटे से फायदे के लिए आपका या आपके नाम का इस्तेमाल करते हैं, मैं इससे तंग आ चुकी हूं! अब मुझे पता है और मैं खुश हूं कि मैं काम की हूं! मैंने इतने साल में जो भी काम किया है, उससे अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है! मैं एक अच्छे परिवार की इज्जतदार लड़की हूं और मेरे अच्छे नैतिक मूल्य हैं! मैं यहां काम करने आई हूं, किसी और की जिंदगी के ड्रामा का हिस्सा बनने नहीं।'

'प्लीज मुझे ऐसी सभी झूठी बातों से बचाओ'

अपने पोस्‍ट के आख‍िर में 31 साल की डोनल ने लिखा, 'मैं इस इंडस्ट्री में सिनेमा, क्रिएटिविटी और अपने काम के लिए अपने प्यार के लिए हूं, भगवान ने मुझे इसी के लिए बनाया है और मैं बस यही जानती हूं! प्लीज मुझे ऐसी सभी झूठी बातों से बचाओ! धन्यवाद! जल्द ही मिलते हैं स्क्रीन पर!' अब जब डोनल बिष्‍ट ने अपने मैसेज से यह साफ कर दिया है कि अभ‍िषेक बजाज के साथ उनके लिंक-अप की बातें अफवाह, झूठ हैं, तो उम्‍मीद है कि सोशल मीडिया पर इसको लेकर बेबुनियाद दावे भी बंद हो जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.