डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक और 'युद्धपोतों का बेड़ा' भेजने की दी चेतावनी, नेतन्याहू से आज मीटिंग, खामेनेई मानेंगे शर्त
Updated on
11-02-2026 11:51 AM
वॉशिंगटन/तेहरान: डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर ईरान न्यूक्लियर डील साइन नहीं करता है तो अमेरिका, मिडिल ईस्ट में एक और 'आर्मडा' भेजेगा। ऐसा उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई पर प्रेशर बढ़ाने के लिए बयान दिया है। ट्रंप की ये धमकी उस वक्त आई है जब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से आज (अमेरिकी समय के मुताबिक बुधवार) मुलाकात होने वाली है। माना जा रहा है कि इस दौरान इजरायली पीएम, अमेरिकी राष्ट्रपति को युद्ध के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। इससे पहले पिछले साल 27 दिसंबर को भी नेतन्याहू ने ट्रंप से मुलाकात की थी और उसके ठीक बाद, 28 दिसंबर को ईरान में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गये थे।
नेतन्याहू ने उस दौरान ट्रंप को ईरान पर हमले का ब्लूप्रिंट दिया था। माना जा रहा है कि अमेरिका में मौजूद इजरायली लॉबी का ट्रंप प्रशासन पर ईरान पर हमला करने का बहुत ज्यादा दबाव है। ट्रंप बार बार ईरान को न्यूक्लियर प्रोग्राम पर शर्त मानने के लिए प्रेशर बना रहे हैं और उन्होंने अब कहा है कि अगर ईरान बात नहीं मानता है तो अमेरिका एक और 'आर्मडा' मिडिल ईस्ट भेजेगा। द टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू इस बात से डरे हुए हैं कि ट्रंप, ईरान पर हमला करने से पीछे हट सकते हैं और इसीलिए वो वाइट हाउस पहुंच रहे हैं
नेतन्याहू क्या अमेरिका को ईरान पर हमला करने को उकसा रहे बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायली लॉबी ट्रंप प्रशासन पर दबाव बना रही है कि वो सिर्फ ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर ही नहीं, बल्कि उसके बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को भी बंद करने का दबाव बनाए। इसके अलावा इजरायल की मांग है कि मिडिल ईस्ट में जितने भी ईरानी प्रॉक्सी संगठन हैं, उनतक भी ईरान की पहुंच खत्म होनी चाहिए। दूसरी तरफ ईरान इस बात को लेकर अड़ा हुआ है कि वो सिर्फ न्यूक्लियर प्रोग्राम पर ही बात करेगा। उसने ओमान बैठक के दौरान अमेरिका की नई मांगों को शांति वार्ता के बीच में ही रोक दिया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रंप प्रशासन की शुरूआती मांगों में बैलिस्टिक मिसाइल मुद्दा नहीं था, लेकिन अब दोनों पक्ष अड़ गये हैं।इसीलिए डोनाल्ड ट्रंप ने एक और आर्मडा भेजने की चेतावनी दी है। अमेरिका पहले ही मिडिल ईस्ट में चप्पे चप्पे पर युद्धपोत तैयार कर चुका है। अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन भी अरब सागर में मौजूद है। ये काफी खतरनाक कैरियर है और काफी तेजी से हमला शुरू कर सकता है। इसपर 90 F-35 स्टील्थ फाइटर जेट जैसे विमान रह सकते हैं। ट्रंप ने एक्सियोस को बताया है कि "हमारा एक आर्मडा वहां जा रहा है और एक और जा सकता है।" ट्रंप ने पिछले साल ईरान की तीन न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हुए ऐतिहासिक हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि "या तो हम एक डील करेंगे या हमें पिछली बार की तरह कुछ बहुत सख्त करना होगा।"
डोनाल्ड ट्रंप क्या ईरान के साथ युद्ध शुरू करेंगे डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा है कि ईरान, पिछली बातचीत के मुकाबले बहुत ज्यादा गंभीरता से नई बातचीत कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि "पिछली बार उन्हें यकीन नहीं था कि मैं ऐसा करूंगा।" उन्होंने कहा कि "ईरान ने अपना दांव बढ़ा दिया है।" हालांकि ट्रंप ने ये भी कहा कि इस बार बातचीत "बहुत अलग" थी। ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि नेतन्याहू, US-ईरान बातचीत को लेकर घबराए हुए हैं। ट्रंप ने कहा, "वह भी एक डील चाहते हैं। वह एक अच्छी डील चाहते हैं।" वाशिंगटन के लिए अपनी फ्लाइट में चढ़ने से पहले नेतन्याहू ने कहा कि वह "राष्ट्रपति के सामने बातचीत के हमारे सिद्धांतों के बारे में अपना नजरिया पेश करेंगे।"
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…