Select Date:

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा यूटर्न, होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाए बिना ही ईरान संग युद्ध खत्म करने को तैयार, फंसे खाड़ी देश?

Updated on 31-03-2026 11:23 AM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाने की अपनी जिद छोड़ दी है। वह इस समुद्री गलियारे में दखल से पीछे हटते हुए युद्ध खत्म करने को तैयार हो गए हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सहयोगियों से कहा है कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान खत्म करने को तैयार हैं, भले ही होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहे। ट्रंप ने कहा कि इस समुद्री गलियारे को फिर से खोलने के जटिल अभियान को फिलहाल छोड़ देंगे।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोले बिना ही खत्म करने पर विचार कर रहे हैं। यह एक ऐसा बदलाव है, जिससे ईरान का दुनिया के इस सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक पर नियंत्रण बना रह सकता है।

होर्मुज में एंट्री से लंबा खिचेंगा युद्ध

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप और उनके सलाहकारों ने यह निष्कर्ष निकाला है कि इस जलमार्ग को जबरन खुलवाने की कोशिश से संघर्ष के उस समय-सीमा से आगे खिंच जाने की संभावना है, जो प्रशासन ने तय की है। इसके बजाय मौजूदा रणनीति सैन्य अभियानों को कम करने से पहले ईरान की नौसेना और मिसाइल क्षमताओं को कमजोर करने पर केंद्रित है।डोनाल्ड ट्रंप का होर्मुज पर कदम पीछा खींचना उनका एक बड़ा यूटर्न है। हालिया दिनों नें ट्रंप ने कई बार धमकी दी थी कि अगर ईरान ने होर्मुज से जहाजों की आवाजाही को रोका तो भीषण हमले किए जाएंगे। ईरान पर भीषण हमलों की धमकी के बाद अब वह कह रहे हैं कि होर्मुज स्ट्रेट में जाना ठीक नहीं होगा।

ईरान ने बंद किया होर्मुज

ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य को विरोधी देशों के लिए बंद कर दिया है। इससे अब वही जहाज गुजर रहे हैं, जिनको ईरानी सेना इजाजत दे रही है। ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की वजह से अंतरराष्ट्रीय व्यापार को तगड़ा झटका लगा है और वैश्विक तेल की कीमतें बढ़ गई हैं।होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के बीच स्थित महत्वपूर्ण जलमार्ग है। यह फारस की खाड़ी को उत्तर में ओमान की खाड़ी से दक्षिण में जोड़ता है और अरब सागर तक फैला हुआ है। होर्मुज जलडमरूमध्य 161 किलोमीटर लंबा है। यह अपने सबसे संकरे बिंदु पर सिर्फ 33 किलोमीटर चौड़ा रह जाता है। इस रास्ते का इस्तेमाल उपयोग पश्चिम एशिया के प्रमुख तेल और गैस उत्पादक देश करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.