Select Date:

एक हार से घबराना नहीं, इस टीम में विश्व विजेता बनने का दम है, 5 पॉइंट में समझिए हार्दिक सेना की ताकत

Updated on 04-08-2023 03:27 PM
भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में हार मिली। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम 150 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। बल्लेबाजी के लिए धीमी पिच पर भारत के युवा धुरंधर रन बनाने के लिए जूझते दिखे। एक समय भारत की जीत साफ दिख रही थी। लेकिन अंत में वेस्टइंडीज ने बाजी मार ली। हालांकि एक मैच से भारत की युवा ब्रिगेट को जज करना सही नहीं होगा। इस टीम में चैंपियन बनने का दम है। चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों हैं।

प्रेशर झेलने का अनुभव

भारतीय टीम के खिलाड़ी भले ही युवा हैं लेकिन उनके पास हर परिस्थिति का अनुभव है। इसकी सबसे बड़ी वजह आईपीएल है। यहां उन्हें वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है। दबाव और आखिरी ओवर तक जाने वाले मुकाबले आईपीएल में कहीं ज्यादा होते हैं। इसकी वजह से भारत के युवा खिलाड़ियों के पास कम उम्र में ही काफी अनुभव है।

बेखौफ बल्लेबाजी लाइनअप

युवा भारतीय बल्लेबाज बेखौफ होकर खेलने में भरोसा रखते हैं। कई बार इसकी वजह से विकेट जरूरत गिरते हैं लेकिन ज्यादा मौकों पर यह विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल देता है। पिछले काफी समय से मांग हो रही थी कि टीम इसी अप्रोच से खेले। अब टीम वही कर भी रही है।

फील्डिंग के क्या ही कहने

युवा टीम होने का सबसे ज्यादा फायदा फील्डिंग में मिलता है। भारतीय टी20 टीम को देखें तो कहीं भी फील्डिंग में कमजोर कड़ी नहीं दिखती। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में बी तिलक वर्मा ने भागते हुए बेहतरीन कैच लिया। इसके अलावा गिल, सूर्या, हार्दिक, संजू, अक्षर सभी शानदार फील्डर हैं।

गेंदबाजी में विविधता

टी20 में भारत की गेंदबाजी को देखें तो हर विकल्प आपको मिलेंगे। चहल लेग स्पिनर हैं, कुलदीप चाईनामैन, अक्षर बाएं हाथ के स्पिनर, अर्शदीप बाएं हाथ के तेज गेंदबाज, मुकेश कुमार दाएं हाथ के तेज गेंदबाज, कप्तान हार्दिक पंड्या हिट द डेक बॉलर। ऐसे में टीम हर परिस्थिति में बल्लेबाजों तंग कर सकती है। और अभी तो बुमराह को आना ही है।

हार्दिक पंड्या की कूल कप्तानी

हार्दिक पंड्या की कप्तानी की सबसे बड़ी खासियत है कि वह खुद को शांत रखते हैं। धोनी की तरह मैच की किसी भी परिस्थिति में हार्दिक संयम नहीं खोते। हमेशा गेंदबाजों से बात करते रहते हैं। खुद भी गेंदबाज होने की वजह से हार्दिक को पता है कि गेंदबाज अपने कप्तान से क्या उम्मीद करता है। भारतीय टीम के लिए यह काफी फायदेमंद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.