गली क्रिकेटर जैसा व्यवहार न करें... कोहली-गंभीर का ये रिश्ता क्या कहलाता है?
Updated on
02-05-2023 09:28 PM
गौतम गंभीर और विराट कोहली- ये रिश्ता क्या कहलाता है? सोमवार को लखनऊ में विराट कोहली की टीम के जीत के बाद चर्चा उस मैच की नहीं, बल्कि गंभीर और कोहली के बीच हो रही, कहा-सुनी की हो रही है। मैंने जानबूझकर तू-तू मैं-मैं शब्द का इस्तेमाल करने से परहेज किया है। कौन सही और कौन गलत ये सिर्फ टीवी की उन तस्वीरों को देखने से पता नहीं चलता है, लेकिन कुछ बातें निश्चित तौर पर आपके जेहन में होंगी कि आखिर पंगा है तो क्या है?
गौतम गंभीर और विराट कोहली- ये रिश्ता क्या कहलाता है? सोमवार को लखनऊ में विराट कोहली की टीम के जीत के बाद चर्चा उस मैच की नहीं, बल्कि गंभीर और कोहली के बीच हो रही, कहा-सुनी की हो रही है। मैंने जानबूझकर तू-तू मैं-मैं शब्द का इस्तेमाल करने से परहेज किया है। कौन सही और कौन गलत ये सिर्फ टीवी की उन तस्वीरों को देखने से पता नहीं चलता है, लेकिन कुछ बातें निश्चित तौर पर आपके जेहन में होंगी कि आखिर पंगा है तो क्या है?
जिस दौर में कोहली और शिखर धवन दिल्ली टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे उस ड्रेसिंग रूम में आकाश चोपड़ा, गंभीर, सहवाग, आशीष नेहरा, विजय दाहिया और अमित भंडारी जैसे ना जाने कितने सीनियर खिलाड़ियों का जमघट लगा रहता था। किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए दिल्ली टीम में अपनी जगह बनाना आसान नहीं था। इसके बाद 2008 में जब कोहली भारतीय टीम में आए तो वो सहज तरीके से धोनी के बेहद करीब हुए। ये करीबी आज बड़े भाई और छोटे भाई के रिश्ते में तब्दील हो गई है।
लेकिन, गंभीर जो 2007 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे या फिर 2011 में कोहली के साथ मिलकर वर्ल्ड जिताने में यादगार किरदार निभाया, वो कोहली के साथ भारतीय ड्रेसिंग रूम में भी बहुत दोस्ताना नहीं रहे। क्या गंभीर के खफा होने की वजह ये रही कि उनके शहर दिल्ली का लड़का कोहली उनसे करीब ना होकर धोनी के करीब हो गया?
रिटायरमेंट के बाद गंभीर ने क्या धोनी और क्या कोहली, कभी भी अपने शब्दों के चयन में आलोचना के दौरान किसी तरह की कोताही नहीं बरती। गंभीर को इसलिए एक अलग सम्मान भी मिलता है कि जिस भारतीय क्रिकेट में दिग्गज खिलाड़ियों के मुंह से स्टार खिलाड़ियों के प्रति तारीफ के दो शब्दों के अलावा कभी कुछ और नहीं निकलता है उसमें से गंभीर की आवाज सुखद थी जो एक अलग नजरिया लेकर आती थी।
सोमवार को किसी टीम के मेंटॉर के तौर पर गंभीर का खिलाड़ी कोहली से भिड़ना थोड़ा अनुचित दिखा। गैरी कर्स्टन से लेकर सचिन तेंदुलकर तक इस आईपीएल के दौरान मेंटॉर की भूमिका निभा रहे हैं। मेंटॉर तो हेड कोच की भूमिका नहीं निभाता है, उसका तो काम ही यही होता है कि खिलाड़ियों को कैसे संयमित किया जाए। कैसे उन्हें अपने अनुभव से समझाया जाए कि खेल के दौरान उन्मादी लम्हों में अपना आपा नहीं खोना है। लेकिन, गंभीर तो इशके उलट अभी भी खिलाड़ी गंभीर वाली छवि में ही नजर आए।
शायद गंभीर भूल गए कि वो मेंटॉर हैं और ना कि कतर में लीजेंड्स लीग में खेल रहे हैं। ऐसी भूल बार-बार भूमिका बदलने से हो जाती है। आप किस वक्त सांसद हैं, किस वक्त कॉमेंटेटर और किस वक्त मेंटॉर और किस वक्त खिलाड़ी... ये किसी को भी कंफ्यूज कर सकता है। क्या गंभीर भी विराट से उलझने के समय अपने मन में सही भूमिका को लेकर चल रही उलझन का शिकार तो नहीं हो गए?
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…