पकी फसलों को अभी नहीं काटें, कटी फसलों को सुरक्षित स्थानों में ढंक दें... इन 6 राज्यों के किसानों को मौसम विभाग की सलाह
Updated on
26-03-2023 06:39 PM
नई दिल्ली: मार्च के महीने में हुई बेमौसम बरसात से भले ही दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत का मौसम सुहाना हो गया हो, लेकिन इस बरसात से किसानों का बहुत नुकसान हुआ है। किसानों की फसल खेतों में झूल गई है, जिससे फसलों की कटाई काफी मुश्किल हो गई है।उधरमौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के किसानों को पकी हुई फसल ना काटने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने पहले से काटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों में रखने की भी सलाह दी है। इस साल देश में मार्च में अब तक सामान्य से 29% अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। आईएमडी ने अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर और मध्य भारत में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के मामलों में कमी आने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौजूदा मौसम ने पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और राजस्थान में गेहूं और सरसों सहित खड़ी फसलों को पहले ही नुकसान पहुंचा दिया है। अब तक मध्य भारत में मार्च में सबसे अधिक बारिश हुई है। मध्य भारत में महीने महीने में सामान्य से 207% अधिक संचयी वर्षा हुई है, इसके बाद प्रायद्वीपीय भारत (119% अधिक) और पूर्व और पूर्वोत्तर भारत (22% अधिक) का स्थान है। दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम भारत में पिछले सात दिनों से बारिश होने के बावजूद अब तक 17% की कमी दर्ज की गई है।
इन राज्यों में पहुंचा फसलों को नुकसान
बेमौसम बरसात, तेज हवाएं और ओलावृष्टि के कारण हरियाणा, पंजाब और यूपी में सर्दियों में बोई गई फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बुंदेलखंड क्षेत्र में गेहूं और सरसों की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है। कृषि विशेषज्ञ सुधीर पंवार ने कहा कि बेमौसम बरसात ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आसपास सब्जियों की फसलों को भी प्रभावित किया। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पंवार ने कहा, 'किसानों को फसल के नुकसान के त्वरित मूल्यांकन और तत्काल मुआवजे की आवश्यकता है क्योंकि वे अगली फसलों की तैयारी और दैनिक खर्च को पूरा करने में आर्थिक कठिनाई का सामना कर रहे हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…