'मेरे पति और परिवार को मत घसीटो' नेहा कक्कड़ ने दी सफाई, अब बोलीं- मैं कुछ लोगों से नाराज हूं
Updated on
20-01-2026 01:30 PM
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ सुर्खियों में हैं। उन्होंने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ तलाक की अफवाहों पर सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें 'सबकुछ' से दूर रहने की बात लिखी थी। बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दिया। अब सफाई जारी कर लोगों से अपील की है कि वे उनके पति या परिवार को इस मामले में ना घसीटें।
नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से ब्रेक लेने की बात कही। इसमें पपाराजी से भी दूर रहने की विनती की गई थी। फिर उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। इसके बाद तमाम तरह के कयास लगने लगे। लोग उनके तलाक के बारे में भी बात करने लगे।
फिर नेहा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अपनी शादी को लेकर चल रही अटकलों और अफवाहों पर सफाई दी। 'कैंडी शॉप' सिंगर ने लिखा, 'दोस्तों, प्लीज मेरे निर्दोष पति और मेरे प्यारे परिवार को इसमें न घसीटें! वे मेरे जीवन के सबसे नेक लोग हैं और आज मैं जो कुछ भी हूं, उनके समर्थन की वजह से ही हूं! मैं कुछ अन्य लोगों और व्यवस्था से नाराज हूं। मुझे उम्मीद है कि आप मेरी बात समझेंगे और मेरे पति और परिवार को इस सब से दूर रखेंगे। हां, मैं मानती हूं कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय मुझे इतना भावुक नहीं होना चाहिए।'
नेहा ने मांगी माफी
उन्होंने माफी मांगते हुए कहा, 'बेचारी भावुक नेहू इस दुनिया के लिए बहुत भावुक है! सॉरी और थैंक यू मेरे प्यारे दोस्तों। चिंता मत करो, मैं जल्द ही धमाके के साथ वापसी करूंगी! ढेर सारा प्यार!'
नेहा की डिलीट की गई पोस्ट में क्या लिखा था?
नेहा ने जो पोस्ट डिलीट कर दिए हैं, उसमें लिखा था, 'जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और हर उस चीज से ब्रेक लेने का समय आ गया है, जिसके बारे में मैं अभी सोच सकती हूं। पता नहीं मैं वापस आऊंगी या नहीं। धन्यवाद।'
प्राइवेसी की गुजारिश
दूसरे पोस्ट में लिखा, 'मैं पपाराजी और फैंस से निजता का सम्मान करने और मुझे इस दुनिया में स्वतंत्र रूप से जीने देने का अनुरोध करती हूं। कृपया कैमरे न लगाएं! मेरी शांति के लिए आप सभी इतना तो कर ही सकते हैं।'
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…