भारत मत आना कभी... तब फोन पर मिली थीं धमकियां, चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो के साथ ऐसा सलूक क्यों
Updated on
15-03-2025 02:01 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट की जीत में एक बड़ा हाथ स्टार स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का भी रहा। वरुण की घूमती हुई गेंदों का जवाब दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाज के पास नहीं था। वरुण ने इस टूर्नामेंट में 9 विकेट हासिल किए थे। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब क्रिकेट फैंस ने वरुण का जीना मुश्किल किया हुआ था।
वरुण को झेलनी पड़ी थी मुश्किलें
वरुण ने बताया कि 2021 के T20 वर्ल्ड कप के बाद के मुश्किल दौर के बाद उन्हें धमकी भरे फोन कॉल्स भी आए और लोगों ने उनका पीछा भी किया। चैंपियंस ट्रॉफी में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन किसी चमत्कार से कम नहीं था। जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल हुए वरुण ने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने सिर्फ तीन मैच खेले और 9 विकेट झटके। इसके साथ ही वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक बन गए। एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान उन्होंने 2021 T20 वर्ल्ड कप के बाद के अपने बुरे दौर के बारे में बताया। साथ ही ये भी बताया कि कैसे चैंपियंस ट्रॉफी में मिली कामयाबी ने उन्हें उस दौर से उबरने में मदद की।
डिप्रेशन में चले गए थे वरुण
वरुण ने बताया कि 2021 वर्ल्ड कप के बाद का समय उनके लिए बहुत मुश्किल था। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए वो एक बुरा दौर था। मैं डिप्रेशन में था क्योंकि मुझे लग रहा था कि मैं उस उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाया जो वर्ल्ड कप के लिए चुने जाने के बाद मुझसे की जा रही थी।' वो इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनके साथ इतनी अच्छी चीजें एक साथ हो रही हैं। वो अपने खेल को और बेहतर बनाना चाहते हैं। वरुण ने खुलासा किया कि 2021 वर्ल्ड कप के बाद उन्हें सिर्फ़ आलोचना ही नहीं झेलनी पड़ी बल्कि धमकियां भी मिलीं।
उन्होंने कहा, '2021 वर्ल्ड कप के बाद, मुझे धमकी भरे फोन आते थे। भारत मत आना। अगर कोशिश की तो आ नहीं पाओगे।' लोग मेरे घर तक आ जाते थे, मेरा पता लगा लेते थे, मुझे कई बार छिपना पड़ा। जब मैं एयरपोर्ट से लौट रहा था, तो कुछ लोग बाइक पर मेरा पीछा कर रहे थे। ऐसा होता है। मैं समझ सकता हूं कि फैंस भावुक होते हैं। लेकिन जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, मुझे खुशी होती है।'
वनडे टीम में ऐसे मिली एंट्री
वरुण ने बताया, 'मैंने चेन्नई के लिए टिकट भी ले ली थी। लेकिन अगली सुबह, मुझे बताया गया कि मैं वनडे टीम में भी हूं और मुझे नागपुर आने के लिए कहा गया।' उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली रही। उन्हें लगा कि वो टीम में फिट बैठते हैं और उनके लिए भी जगह है। अब IPL 2025 आने वाला है और वरुण अपनी इस लय को बनाए रखने पर ध्यान दे रहे हैं। वो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…