उसको हेट ना करें... रियान पराग के बचाव में उतरा पूर्व भारतीय खिलाड़ी, ट्रोलर्स की लगा दी क्लास
Updated on
20-05-2023 08:11 PM
धर्मशाला: आईपीएल 2023 का 66वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच धर्मशाला में 19 मई शुक्रवार को खेला गया। यह मैच मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम कर लिया। पंजाब और राजस्थान के बीच हुए इस रोचक मुकाबले में आरआर 4 विकेट से जीत गई। वहीं आखिरी गेम में जीत के साथ रॉयल्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में बने हुए हैं। इस मैच में खराब फॉर्म से जूझ रहे रियान पराग ने भी राजस्थान के लिए इस जीत में बल्ले से अहम भूमिका निभाई।
पराग लंबे समय से मैदान में संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे। उनके बल्ले से बिल्कुल रन नहीं निकल रहे थे। लेकिन उन्होंने पंजाब के खिलाफ राजस्थान के लिए 12 गेंद में 20 रन बनाए जिसमें उनके बल्ले से 1 चौका और 2 छक्के भी देखने को मिले। बता दें कि पराग अपने गेम को लेकर काफी कॉन्फिडेंट रहते हैं और उन्होंने इस तरह के कुछ बयान भी पहले दिए हैं। हालांकि खराब फॉर्म की वजह से फैंस को रियान का यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया और उनको जमकर ट्रोल किया गया। वहीं अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान उनके बचाव में उतरे हैं।
रियान पराग के बचाव में उतरे इरफान पठान?
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह खेल से जुड़े मामलों पर आए दिन अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। ऐसे में अब उन्होंने रियान पराग का भी बचाव किया है। पठान ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट करते हुए पराग को लेकर एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
हालांकि उस ट्वीट में पठान ने किसी तरह से पराग का जिक्र नहीं किया। उन्होंने इन डाइरेक्टली रियान पराग के ट्रोलर्स की क्लास लगाई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'किसी युवा खिलाड़ी को बिना किसी बात के सिर्फ इसलिए हेट ना करें क्योंकि उसे अपनी काबिलियत पर भरोसा है।' पराग आईपीएल 2023 में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। लेकिन पंजाब के खिलाफ उन्होंने छोटी लेकिन अच्छी पारी खेली।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…