दुश्मन ना करे दोस्त ने किया ऐसा काम कुलदीप यादव खा गए चहल की जगह
Updated on
09-08-2023 02:42 PM
नई दिल्ली: शुरुआती दो मैच हारने के बाद हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में शानदार वापसी की। उन्होंने मेजबानों को उन्हीं के घर में 7 विकेट से पीटा। सूर्यकुमार यादव और युवा तिलक वर्मा के अलावा स्टार चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी टीम की जीत के हीरो रहे। कुलदीप ने अपनी खूंखार गेंदबाजी से तहलका मचा दिया। कैरेबियाई बल्लेबाज उनके इशारों पर नाच रहे थे। उनकी जबरदस्स गेंदबाजी ने सबका दिल जीत लिया। इस समय सिर्फ उनकी ही चर्चा हो रही है।
सीरीज के पहले मैच में अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 20 रन देकर 1 विकेट लेने के बाद कुलदीप यादव चोटिल हो गए थे। इसके चलते वह दूसरा मैच भी नहीं खेले थे। लेकिन तीसरे टी20 में यादव ने वापसी की और अपने नाम का डंका बजा दिया। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पले में 7 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 28 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने अपने आलोचकों के मुंह पर एक बार फिर कसके तमाचा मारा। इस बात में कोई दोहराय नहीं कि मौजूदा समय में कुलदीप यादव टीम इंडिया के सबसे बेहतर व्हाइट बॉल स्पिनर हैं।
दुश्मान ना करे दोस्त ने ऐसा काम किया है भारतीय टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव काफी अच्छे दोस्त हैं। एक समय था जब दोनों एक साथ भारत के लिए लगातार खेलते थे और जोड़ी में शिकार करते थे। लेकिन इस वक्त टीम कॉम्बिनेशन ऐसा है कि दोनों में से कोई एक ही स्पिनर खेल सकता है। ऐसे में कुलदीप लगातार जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि चहल को कभी तो मौके नहीं मिलते, और कभी वह पर्फॉर्म नहीं कर पाते।
ऐसे में दोनों के बीच चल रही इस जंग में कुलदीप यादव इस समय कई आगे हैं, और ऐसा लग रहा है कि आगमी वनडे वर्ल्ड कप में भी कुलदीप को चहल से पहले प्राथमिकता दी जाएगी। बहरहाल, चहल ने सोचा भी नहीं होगा कि उनका ही खास दोस्त एक दिन उनके ही गले की फांस बन जाएगा। कुलदीप वर्ल्ड कप में उनका पत्ता काटने की सबसे बड़ी वजह बन सकते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…