देखो मत सहा नहीं जाएगा... RCB की लगातार 5वीं हार से टूटा विराट और स्मृति मंधाना के फैंस का दिल
Updated on
14-03-2023 11:05 PM
मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम विमिंस प्रीमियर लीग (WPL) में लगातार पांचवें मैच में हार गई है। इस बार उसे दिल्ली कैपिटल्स ने छह विकेट से शिकस्त दी। आखिरी ओवर तक चले इस रोमांचक मैच में दिल्ली को मारिजान कैप ने 32 गेंद में 32* और जेस जोनासेन ने 15 गेंद में 29* रन बनाकर मंजिल तक पहुंचाया। इससे पहले टीम के लिए एलिस कैप्सी ने 24 गेंद में 38, जेमिमा रोड्रिग्स ने 28 गेंद में 32 रन बनाए। दिल्ली की यह पांच मैचों में चौथी जीत है।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी ने आरसीबी के लिए एक और उम्दा पारी खेली। यूपी वॉरियर्ज़ के खिलाफ पिछले मैच में 52 रन बनाने वाली पेरी नंबर तीन पर उतरीं और 52 गेंद पर 67* रन बनाकर नाबाद लौटीं। उन्होंने अपनी पारी में चार फोर और पांच सिक्स लगाए। इस मैच में पांचवें नंबर पर उतरीं ऋचा घोष ने महज 16 गेंदों में 37* रन ठोक दिए। उन्होंने तीन फोर और इतने ही सिक्स जड़े।
डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए विमिंस प्रीमियर लीग के इस मैच मे पेरी और ऋचा की कोशिशों से बैंगलोर की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 151 रन का टारगेट दिया। टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश में जुटी आरसीबी की टीम पेरी और ऋचा की पारियों से अंतिम छह ओवर्स में 82 रन जोड़ने में सफल रही। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना (8) एक बार फिर बड़ा स्कोर नहीं बना सकीं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…