Select Date:

डबल एक्सएल और मिली का कुल कलेक्शन भी रहा फोन भूत से आधा

Updated on 05-11-2022 05:55 PM
इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस के बीच में क्लैश देखने को मिला। एक ओर जहां जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की मिली रिलीज हुई तो दूसरी ओर हुमा कुरैशी (Huma Qureshi)- सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), फिल्म डबल एक्सएल लेकर आईं। वहीं इन दोनों के अलावा कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म फोन भूत भी रिलीज हुई। फिल्म में ईशान खट्टर (Ishan Khattar) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) भी नजर आएंगे। जानें पहले दिन किसने बाजी मारी।

फोन भूत: कटरीना कैफ, सिद्धार्थ चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की फिल्म फोन भूत, एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में ईशान- सिद्धांत के किरदार को भूत दिखने लगते हैं और इसके बाद फिल्म में खूब मस्ती देखने को मिलती है। हाल ही में फिल्म के लिए सेलेब्स की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां फिल्म को सभी ने काफी ज्यादा पसंद किया। फिल्म के म्यूजिक को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं। एक ओर जहां कटरीना की तगडी फैन फॉलोइंग है तो दूसरी ओर सिद्धांत और ईशान ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर बार दिल जीता है। अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 2 करोड़ रुपये की कमाई की है।


डबल एक्सएल: 4 नवंबर को हुमा कुरैश, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म डबल एक्सएल रिलीज हुई। फिल्म बॉडी शेमिंग पर आधारित है, जो कॉमेडी के साथ समाज की सोच पर तंज कसती है। फिल्म के ट्रेलर को तो दर्शकों ने पसंद किया है, वहीं फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। हुमा और सोनाक्षी की अभी तक एक भी ऐसी बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर देखने को नहीं मिली है, जिस में उनका बड़ा क्रेडिट जाता हो, हालांकि ओटीटी पर हुमा ने दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन दोनों मोड्स में फर्क है। अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 25 लाख रुपये की कमाई की है।


मिली: डबल एक्सएल और फोन भूत के साथ ही शुक्रवार को फिल्म मिली भी रिलीज हुई है। मिली एक साउथ इंडियन फिल्म की हिंदी रीमेक है। जिस में जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में जाह्नवी एक बड़े फ्रीजर में फंस जाती हैं और इसके बाद शुरू होती है उनकी सर्वाइवल की कहानी। फिल्म के गानें अभी तक जुबां पर नहीं चढ़े हैं, वहीं जाह्नवी को इंस्टा पर तो फैन्स खूब पसंद करते हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनका आंकड़ा कुछ बहुत बड़ा नहीं रहा है। हालांकि उनकी हर फिल्म को पहले से बेहतर रिस्पॉन्स मिला है। अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 50 लाख रुपये की कमाई की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.