गरीबी में आटा गीला... दिल्ली कैपिटल्स को लगा करारा झटका, आईपीएल 2023 से बाहर हुआ ये युवा खिलाड़ी
Updated on
20-04-2023 08:54 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 में अगर अब तक कोई टीम पॉइंट्स टेबल में अपना खाता नहीं खोल पाई है, तो वह है दिल्ली कैपिटल्स। जी हां, डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स अब तक खेले गए अपने पांच मुकाबलों में से एक भी मैच नहीं जीत पाई है। उन्हें सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम की स्थिति देखकर लगता है कि अब यहां से कोई चमत्कार ही दिल्ली को प्लेऑफ तक पहुंचा सकता है। वहीं इन सब मुश्किलों के बीच अब डीसी के चाहने वालों के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। टीम का युवा तेज गेंदबाज चोटिल होने की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गया है।
कमलेश नागरकोटी हुए आईपीएल 2023 से बाहर
पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स के युवा और स्टार तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी पीठ की चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। जोकि टीम और उनके फैंस के लिए बिल्कुल अच्छी खबर नहीं है। वहीं इससे पहले दिल्ली ने ट्रायल के लिए प्रियम गर्ग और अभिमन्यु ईश्वरन को भी बुलाया था। अब ऐसा लग रहा है कि इन दोनों खिलाड़ियों में से कोई एक कमलेश को टीम में रिप्लेस करेगा।
ऐसा रहा है कमलेश नागरकोटी का आईपीएल करियर
23 वर्षीय कमलेश नागरकोटी इससे पहले भी काफी बार इंजर्ड हुए हैं, जिसके चलते उन्होंने कई आईपीएल मैच भी मिस किए हैं। ऐसे में उन्हें विश्व की इस नंबर वन टी20 लीग में ज्यादा खेलने का मौका भी नहीं मिला। नागरकोटी ने अपने आईपीएल करियर में अब तक सिर्फ 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9.50 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके हैं। दिल्ली कैपिटल्स से पहले चार साल यह युवा गेंदबाज आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ा हुआ था। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में डीसी ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…