DPL को मिल गया पहला हैट्रिक मैन, प्रिंस यादव ने 3 गेंद पर 3 विकेट लेकर रच डाला इतिहास
Updated on
24-08-2024 05:35 PM
नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम में चल रही दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के पहले सीजन में पुरानी दिल्ली 6 के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। डीपीएल में वह ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज हैं। उन्होंने यह उपलब्धि शुक्रवार को सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में हासिल की। मैच के 18वें ओवर में जब सेंट्रल दिल्ली किंग्स एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी, तब प्रिंस ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पहले केशव डबास को डीप में कैच आउट करवाया फिर अगली ही गेंद पर दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने सुमित कुमार को स्टंप के सामने फंसाया। इसके बाद तीसरी गेंद पर हरीश डागर को अपना शिकार बनाया, जो फुलटॉस गेंद चूक गए और गेंद स्टंप के सामने पैड पर जा लगी।
हैट्रिक लेकर प्रिंस यादव ने क्या कहा? अपनी उपलब्धि पर बोलते हुए प्रिंस यादव ने कहा , 'हैट्रिक लेना किसी भी गेंदबाज के एक बड़ी उपलब्धि है। मेरे लिए भी खास पल है, हालांकि ऐसे में अगर हम मैच भी जीत जाते तो यह सोने पर सुहागा होता।' उन्होंने आगे कहा कि, 'डेथ ओवर में गेंदबाजी करना कभी भी आसान नहीं होता। अंत में ओवरों में यॉर्कर लेंथ और धीमी गति की गेंदें एक अच्छा विकल्प होता है इसलिए मैं नेट्स पर इनका निरंतर अभ्यास करता हूं।' सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली 6 को 109 रन से हराया। पुरानी दिल्ली 6 अब अपना अगला मुकाबला शनिवार को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ खेलेगी।नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम में चल रही दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के पहले सीजन में पुरानी दिल्ली 6 के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। डीपीएल में वह ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज हैं। उन्होंने यह उपलब्धि शुक्रवार को सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में हासिल की। मैच के 18वें ओवर में जब सेंट्रल दिल्ली किंग्स एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी, तब प्रिंस ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पहले केशव डबास को डीप में कैच आउट करवाया फिर अगली ही गेंद पर दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने सुमित कुमार को स्टंप के सामने फंसाया। इसके बाद तीसरी गेंद पर हरीश डागर को अपना शिकार बनाया, जो फुलटॉस गेंद चूक गए और गेंद स्टंप के सामने पैड पर जा लगी।
हैट्रिक लेकर प्रिंस यादव ने क्या कहा? अपनी उपलब्धि पर बोलते हुए प्रिंस यादव ने कहा , 'हैट्रिक लेना किसी भी गेंदबाज के एक बड़ी उपलब्धि है। मेरे लिए भी खास पल है, हालांकि ऐसे में अगर हम मैच भी जीत जाते तो यह सोने पर सुहागा होता।' उन्होंने आगे कहा कि, 'डेथ ओवर में गेंदबाजी करना कभी भी आसान नहीं होता। अंत में ओवरों में यॉर्कर लेंथ और धीमी गति की गेंदें एक अच्छा विकल्प होता है इसलिए मैं नेट्स पर इनका निरंतर अभ्यास करता हूं।' सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली 6 को 109 रन से हराया। पुरानी दिल्ली 6 अब अपना अगला मुकाबला शनिवार को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ खेलेगी।
कुछ ऐसा रहा मैच का हालपुरानी दिल्ली 6 ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में सेंट्रल दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन बना डाले। 218 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए पुरानी दिल्ली 6 12.1 ओवर में 108 रन पर ही ऑल आउट हो गई।
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…