कार के बोनट पर घसीटा, तड़पते देख भी तरस ना आया... लोगों को यह क्या हो गया है
Updated on
01-05-2023 06:41 PM
नई दिल्ली: मौसम में गर्मी भले न हो पर कुछ लोगों का पारा जरूर चढ़ा हुआ है। रफ्तार के नशे में चूर (और शायद शराब के नशे में भी) होकर सबको कुचलते निकल जाते हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के भीतर हुई दो वारदातों को ही लीजिए। रविवार रात 11 बजे आश्रम चौक से एक लग्जरी एसयूवी निकलती है। आसपास गुजरती गाड़ियां उसे देखकर हैरान रह जाती हैं। उसके बोनट पर एक व्यक्ति फंसा हुआ था। तेज रफ्तार एसयूवी पर किसी तरह वह खुद को संभालने में लगा था। एसयूपी पर सांसद का स्टिकर लगा था। बाद में पता चला कि गाड़ी बिहार के एक सांसद की है। करीब 2-3 किलोमीटर तक सांसद जी की गाड़ी से उस व्यक्ति को घसीटा गया। जब कार ड्राइवर पुलिस की पकड़ में आया तो शराब के नशे में लग रहा था। इससे पहले, कस्तूरबा गांधी मार्ग पर एक और एसयूवी सवार ने यही किया। एक बाइक को टक्कर मारी। दो लोग सवार थे। एक वहीं रोड पर गिरा। दूसरा उछलकर एसयूवी के बोनट पर आ गिरा। इसके बावजूद इन्होंने गाड़ी रोकी नहीं। करीब आधा किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाते रहे। उसकी मौत हो गई। फिरोजशाह रोड पर एक ई-रिक्शा चालक को भी ऐसे ही घसीटा गया। हफ्ता भर भी नहीं हुआ, गाजियाबाद से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। आखिर लोगों को यह क्या हो गया है?
पिछले कुछ दिनों में हुईं रोड रेज की घटनाएं
30 अप्रैल : दिल्ली में एक व्यक्ति को कार के बोनट पर आश्रम से निजामुद्दीन चौक तक, 2-3 किलोमीटर तक घसीटा गया। आरोपी ड्राइवर नशे में धुत बताया जा रहा है।
30 अप्रैल : दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर SUV ने बाइक को टक्कर मारी। एक की मौत। दूसरा बोनट पर 500 मीटर तक घसीटा गया। व्यक्ति की मौत हो गई।
25 अप्रैल : दिल्ली के फिरोजशाह रोड पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी। चालक को करीब 200 मीटर तक घसीटा। कार चला रहे आरोपी ने इतनी दूर घसीटा था कि पीड़ित के दोनों पैरों के घुटने से नीचे का हिस्सा बुरी तरह घिस गया था। पीठ और पैर भी काफी घिस गया। अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
25 अप्रैल : एमपी के ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार बाप-बेटे को सामने से टक्कर मारी। 20 मीटर तक घसीटा। पिता की हालत गंभीर है।
21 अप्रैल : गाजियाबाद के मोहन नगर में एक कार ने दो गाड़ियों को टक्कर मारी। बहस के बाद एक व्यक्ति को बोनट पर 5 किलोमीटर तक घसीटा गया।
15 अप्रैल : नवी मुंबई में गांजे के नशे में कार सवार युवक ने सिग्नल तोड़ा। रोकने आए सिपाही को बोनट पर करीब 20 किलोमीटर तक घसीटता रहा।
क्यों होती हैं रोड रेज की घटनाएं
अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार, रिसर्च बताती है कि युवा पुरुषों के रोड रेज करने की आशंका सबसे ज्यादा होती है। रोड पर भीड़ भी रोड रेज में एक फैक्टर हो सकता है। इसके अलावा नशा अक्सर ऐसे मामलों की बड़ी वजह होता है। किसी बात का गुस्सा या स्ट्रेस भी रोड रेज को ट्रिगर कर सकता है। स्टडीज के मुताबिक, जो लोग रोड रेज का अनुभव करते हैं, उनमें से ज्यादातर शराब या ड्रग्स का मिसयूज कर रहे होते हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…