'ड्रामेबाज' पाकिस्तान की निकल गई हेकड़ी, अब घुटने के बल रेंग रहा, एशिया कप का बायकॉट नहीं करेगा
Updated on
16-09-2025 02:58 PM
दुबई: एशिया कप के बहिष्कार की धमकी देने वाले ड्रामेबाज पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई है। अब वह टूर्नामेंट में खेलना जारी रखेगा। रविवार को भारतीय टीम से मिली 25 गेंद पहले 7 विकेटों की हार के बाद उसने खूब ड्रामा किया। पहले कहा कि आईसीसी के रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को सूर्यकुमार यादव से हाथ नहीं मिलाने को कहा था। इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एंडी को हटाने की मांग के साथ आईसीसी से शिकायत की थी, लेकिन इससे साफ इनकार कर दिया गया।
रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब अपने ही फैसले से पीछे हटने जा रहा है। दूसरी ओर, आईसीसी ने रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने से भी इनकार कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को इस पूरे मामले में रेफरी की भूमिका बहुत ही छोटी दिखाई दे रही है। यही वजह है कि उसने पाकिस्तान की शिकायत को खारिज कर दिया है। यानी अब पाकिस्तान यूएई के खिलाफ खेलेगा और इसकी पूरी संभावना है कि सुपर संडे को एक बार फिर उसकी भिड़ंत भारतीय टीम से होगी।
क्रिकेट वेबसाइट ESPNcricinfo के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड शिकायत पर अपने खिलाफ हुए आईसीसी के फैसले के बावजूद कोई भी औपचारिक रुख नहीं अपनाया है। उसने दावा किया था कि रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने एशिया कप के मुकाबले से पहले टॉस के दौरान सलमान अली आगा को सूर्यकुमार यादव से हाथ नहीं मिलाने को कहा था।
यही वजह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से रेफरी की शिकायत की। बात यहीं खत्म नहीं होती। विनिंग शॉट खेलने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साथ शिवम दुबे को साथ लेकर ड्रेसिंग रूम की ओर कूच कर दिया था। वह मैदान पर किसी से भी हाथ मिलाने को नहीं रुके और न ही किसी पाकिस्तानी ने उन्हें रोका।
टीम इंडिया के खिलाड़ी जैसे ही ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो कोचिंग स्टाफी के सदस्य ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पाकिस्तानी हेड कोच माइक हेसन ने दावा किया था कि पाकिस्तानी टीम तो हाथ मिलाने को तैयार थी, लेकिन भारतीय टीम ने ऐसा नहीं किया। साथ ही सलमान अली आगा मैच के बाद न इंटरव्यू के लिए और न ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में गए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…