एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहती हैं 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी, कहा- अच्छा रोल मिला तो करूंगी
Updated on
20-03-2023 08:44 PM
'बाहुबली' निर्देशक एसएस राजामौली की चर्चा इस समय सारी दुनिया में है। हाल ही में आयोजित 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में उनकी फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड जीता है। फिल्म आरआरआर में राम चरण और जूनियर एनटीआर ने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, अब खबर है कि बॉलिवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने राजामौली के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है।
हेमा मालिनी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह बड़े पर्दे पर फिर कब वापस करेंगी तो एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं कोई फिल्म या वेबसीरीज तभी करूंगी जब मुझे सही रोल्स मिलेंगे। मैं एक एक्ट्रेस हूं। मुझे अभिनय करना तभी अच्छा लगेगा, अगर कोई अच्छा रोल हो।' वहीं, जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या वह एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहेंगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'अगर डायरेक्टर एसएस राजामौली मुझे एक अच्छा रोल ऑफर करते हैं तो मैं निश्चित रूप से उनके साथ काम करना पसंद करूंगी।'
हेमा मालिनी ने किया था पोस्ट
बता दें कि जब 'द एलिफेंट व्हिस्परस' और RRR के गाने Naatu Naatu को ऑस्कर मिला था। तब हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था- भारत को एक और उपबल्धि मिली। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के बाद आरआरआर ने अपने नाटू नाटू गाने के लिए ऑस्कर जीता है। अब इससे ज्यादा की चाहत नहीं कर सकते। कम्पोजर एमएम कीरावनी का ये गाना वाकई बेहद प्यारा है। Elephant Whisperers ने भी बेस्ट शॉर्ट फिल्म कैटगरी में ऑस्कर जीतकर और अधिक सम्मान प्राप्त किया है।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…