Select Date:

हाथरस के मंदिरों में भी लागू हुआ ड्रेस कोड, इन कपड़ों में जाएंगे तो नहीं मिलेगी एंट्री

Updated on 30-06-2023 06:33 PM
हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस में भी मंदिरों में प्रवेश को लेकर ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। जिले में प्रसिद्ध खाटू श्याम और मां वैष्णो देवी का मंदिर है। इसके अलावा अन्य कई मंदिरों में भी वहां की कमेटियों ने श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड जारी कर दिया है। अब 'अमर्यादित' कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसे लेकर बैनर और पोस्टर भी लगा दिए गए हैं। मंदिर के पुजारी ने यह भी बताया है कि किस तरह के कपड़े 'अमर्यादित' ड्रेस के अंतर्गत आएंगे।

हाथरस के खाटू श्याम मंदिर में कमिटी ने इस संबंध में एक बोर्ड लगाया है, जिसमें सभी महिला और पुरुष श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे हाफ पैंट, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जींस, बरमूडा जैसे ड्रेस पहनकर मंदिरों में न आएं। तमाम मंदिरों के बाहर बोर्ड लगा दिया गया है, जिस पर लिखा है- अमर्यादित कपड़े पहनकर मन्दिर में प्रवेश न करें। इन मंदिरों में कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर और शहर की नेहरू कॉलोनी में स्थित वैष्णो देवी मंदिर भी शामिल हैं। इनके बाहर भी पोस्टर बैनर लगा दिया गया है।

पुजारी मनोज पराशर का कहना है कि मंदिर में मर्यादित कपड़े पहनकर ही भक्तों को आना चाहिए। इससे पूजा करते समय मन भी भक्तिमय रहता है। अमर्यादित कपड़ों को पहनकर न आने के लिए नोटिस लगाया गया है। इससे पहले गाजियाबाद, हापुर और सहारनपुर के मंदिरों के लिए भी ड्रेस कोड जारी किए जा चुके हैं। शामली के ऐतिहासिक श्री मंदिर हनुमान धाम हनुमान टीला में भी अमर्यादित कपड़े पहनकर प्रवेश करना वर्जित कर दिया गया है। यूपी में ही नहीं, उत्तराखंड के भी कई मंदिरों के बाहर ऐसे बोर्ड लगाए गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.