Select Date:

जोशीले जायंट्स की राह में मतवाले मुंबई वाले, किसमें कितना है पावर, कौन जीतेगा एलिमिनेटर?

Updated on 24-05-2023 07:52 PM
चेन्नई: आईपीएल में आज एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम अपने पहले खिताब की तलाश कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स से टकराएगी। बल्लेबाजों की फॉर्म में वापसी की बदौलत प्लेऑफ में जगह बनाने वाली मुंबई इंडियंस इस मैच में बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। मुंबई की टीम पिछले सीजन अंतिम स्थान पर रही थी। मौजूदा सीजन में टीम ने वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई। उनके प्लेऑफ में जगह बनाने में थोड़ी मदद गुजरात टाइटंस ने भी की, जिसने अंतिम लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को हराकर उसे अंतिम चार की दौड़ से बाहर किया।
पिछली बार एलिमिनेटर में फंसे थे
रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम की नजरें अब अपने छठे आईपीएल खिताब पर टिकी हैं। सुपर जायंट्स को पिछले सीजन में आरसीबी के खिलाफ एलिमिनेटर में ही हार का सामना करना पड़ा था और इस बार टीम इससे आगे बढ़ना चाहेगी। नियमित कप्तान लोकेश राहुल की गैरमौजूदगी के बाजवूद टीम का संतुलन बरकरार है और क्रुणाल पंड्या ने उपलब्ध विकल्पों का काफी अच्छी तरह इस्तेमाल किया है और आईपीएल की सबसे सफल टीम के खिलाफ उन्हें लय बरकरार रखने की उम्मीद होगी। मुंबई के लिए अंतिम लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने शानदार शतक जड़ा।

बिश्नोई पर बड़ा दारोमदार
सुपरजाइंट्स के खिलाफ बल्लेबाजी में टीम की नजरें सूर्यकुमार यादव (511 रन, एक शतक, चार अर्धशतक), सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (439), ग्रीन (381) और कप्तान रोहित (313) पर टिकी होंगी। मुंबई के बल्लेबाजों ने लय हासिल की है और ऐसे में लखनऊ के गेंदबाजों की राह आसान नहीं होने वाली। उनको अगर मुंबई के बल्लेबाजों को रोकना है तो लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को बड़ी भूमिका निभानी होगी जो 14 मैच में 16 विकेट के साथ टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। नवीन उल हक, आवेश खान, कृणाल और अनुभवी अमित मिश्रा जैसे गेंदबाजों को भी अधिक योगदान देना होगा।

पेस अटैक थोड़ा कमजोर
चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को यहां बल्लेबाजों की नाकामी के कारण लीग चरण मे हार झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर की गैरमौजूदगी में मुंबई का तेज गेंदबाजी आक्रमण भी कमजोर है जिसका सुपर जायंट्स फायदा उठाना चाहेंगे। गेंदबाजी में मुंबई को अनुभवी पीयूष चावला से काफी उम्मीदें होंगी जो 20 विकेट के साथ अब तक टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। जेसन बेहरनडॉर्फ (14 विकेट) ने भी जिम्मेदारी सौंपे जाने पर प्रभावित किया है। दूसरी ओर राहुल की गैरमौजूदगी के बावजूद सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने प्रभावी प्रदर्शन किया है। मार्कस स्टोइनिस (14 मैच में 368 रन) दूसरे चरण में अच्छी लय में दिखे जबकि काइल मायर्स (361) और निकोलस पूरन (358) की वेस्टइंडीज की जोड़ी ने भी उपयोगी पारियां खेली हैं।

पिच और मौसम: इस मैच के लिए चेपक की पिच धीमी रहने की उम्मीद है। मौसम उमस भरा होगा।

मुंबई इंडियंस Vs लखनऊ सुपर जायंट्स आमने सामने
  • कुल मैच 3
  • मुंबई जीती 0
  • लखनऊ जीती 3

संभावित प्लेइंग XI मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वधेरा, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, क्रिस जॉर्डन, जेसन बेहरनडॉर्फ, आकाश मधवाल
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अरशद खान, शम्स मुलानी, ऋतिक शौकीन, रमनदीप सिंह

संभावित प्लेइंग XI लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), करण शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक मांकड, क्रुणाल पंड्या (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, अवेश खान, नवीन उल हक, कृष्णप्पा गौतम
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मोहसिन खान, दीपक हूडा, अमित मिश्रा, यश ठाकुर

नंबर्स गेम
  • 3 मुंबई के खिलाड़ी लीग स्टेज में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-20 प्लेयर्स में शामिल हैं, जबकि लखनऊ से टॉप-20 में सिर्फ एक बल्लेबाज है
  • 20 विकेट लेकर मुंबई के स्पिनर पीयूष चावला लीग स्टेज में सर्वाधिक विकेट लेना वाले बोलर्स की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.