रिजल्ट में एक टाइपो उछल गया इस कंपनी का शेयर, गलती पता चली तो...
Updated on
14-02-2024 01:43 PM
नई दिल्ली: अमेरिका और कनाडा में मोबिलिटी सर्विसेज देने वाली कंपनी लिफ्ट (Lyft) ने मंगलवार को अपना रिजल्ट जारी किया। रिजल्ट में एक टाइपो को चलते कंपनी का शेयर 60% से अधिक उछल गया। कंपनी ने रिजल्ट की घोषणा करते हुए बताया कि इस साल उसका एबिटा मार्जिन 500 बेसिस पॉइंट्स बढ़ सकता है। यह निवेशकों की उम्मीद से कहीं ज्यादा था। फिर क्या था कंपनी का शेयर रॉकेट बन गया और देखते-देखते यह 67% चढ़ गया। इसके साथ ही यह दो साल को उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और कंपनी का मार्केट कैप भी एक घंटे में चार अरब डॉलर चढ़ गया। लेकिन बाद में कंपनी के सीएफओ ने कॉन्फ्रेंस कॉल में बताया कि एबिटा मार्जिन 50 बीपीएस है जो गलती से 500 बीपीएस हो गया। इससे कंपनी ने अपनी ज्यादातर बढ़त गंवा दी और शेयर 17% तेजी के साथ बंद हुआ।
Wedbush Securities में एनालिस्ट Dan Ives ने कहा कि यह बहुत बड़ी गलती है। मैंने पिछले 25 साल में कभी भी वॉल स्ट्रीट में इस तरह की गलती नहीं देखी है। लिफ्ट के शेयरों में पिछले एक साल में 15 फीसदी तेजी आई है जबकि उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी उबर का शेयर इस दौरान 100 फीसदी से अधिक उछला है। हालांकि लिफ्ट का प्रदर्शन काफी अच्छा रहने का अनुमान है। कंपनी का एबिटा पहली तिमाही में 50 से 55 मिलियन डॉलर के बीच रहने का अनुमान है जो उम्मीद से बेहतर है। चौथी तिमाही में कंपनी की ग्रॉस बुकिंग्स में 17 फीसदी की तेजी आई और कंपनी का रेवेन्यू भी 1.33 अरब डॉलर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी के प्लेटफॉर्म पर एक्टिव राइडर्स की संख्या 10 फीसदी तेजी के साथ 22.4 मिलियन पहुंच गए।
कंपनी का प्लान
कंपनी के सीईओ डेविड रिशर ने कहा कि लागत कम करने के लिए उठाए गए कदमों की सफलता से अच्छा रिजल्ट आया है। कंपनी के 2024 में पहली बार पॉजिटिव फ्री कैश फ्लो की स्थिति हासिल करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कंपनी का जोर ऑपरेशन एक्सीलेंस और स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप बनाने पर है। कंपनी ने LinkedIn और Starbucks के साथ हाथ मिलाने की तैयारी की है। इससे आने वाले दिनों में कंपनी का प्रॉफिट बढ़ने की उम्मीद है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…