कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। इस बड़े मुकाबले के लिए हर कोई उत्साहित है। हालांकि इस बड़े मैच से पहले भारत ने अपना आखिरी सुपर 4 स्टेज का मैच बांग्लादेश के साथ खेला था। यह मैच भारत 6 रन से जरूर हारा। लेकिन इसके साथ ही टीम इंडिया का एक गजब ऑलराउंडर मैच के दौरान चोटिल हो गया। इसके चलते अब उनका रविवार को एशिया कप के फाइनल में टीम का हिस्सा बनना मुश्किल है।