Select Date:

इलेक्शन के कारण 2 फेज में जारी होगा IPL शेड्यूल : धूमल ने कहा- 22 मार्च से शुरुआत संभव, फाइनल की तारीख तय नहीं

Updated on 21-02-2024 02:12 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2024) का शेड्यूल दो फेज में जारी होगा। लीग की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा है कि आम चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में हम कुछ मैचों की तारीख पहले जारी करेंगे। उसके कुछ दिन बाद बाकी मैचों के लिए तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट 22 मार्च को चेन्नई में शुरू करने की योजना है, हालांकि फाइनल की तारीख तय नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स मौजूदा चैंपियन है और अपने इवेंट की शुरुआत चेन्नई पहला मैच खेलकर एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में करेगी। पूरा टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा।

इस बार फाइनल 26 मई को होने की संभावना है, क्योंकि लीग के कुछ ही दिनों के बाद एक जून से टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा।

2014 और 2009 में भी विदेश में हुए थे मुकाबले
यह पहला मौका नहीं है, जब आम चुनाव के कारण भारतीय लीग का शेड्यूल प्रभावित हुआ है। इससे पहले, 2019, 2014 और 2009 के सीजन में शेड्यूल को चुनाव ध्यान में रखकर तैयार किया गया था।

2019 में चुनाव के बाद टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया गया था। जबकि, 2014 का आधा एडिशन UAE में आयोजित किया गया था। 2009 में पूरा IPL साउथ अफ्रीका में कराया गया था।

विदेशी प्लेयर्स भी फाइनल तक भारत में रहेंगे
IPL से पहले ही सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड ने कह दिया है कि उनके प्लेयर्स टूर्नामेंट खेलने के लिए फाइनल तक अवेलेबल रहेंगे। ऐसे में बाकी टीम के प्लेयर्स को भी एक साथ तैयारी करने के लिए कम ही समय मिलेगा। प्लेऑफ में नहीं पहुंचने वाली टीमों के प्लेयर्स जरूर नेशनल टीम के साथ 26 मई से पहले ही जुड़ सकते हैं।

5 दिन पहले खत्म होगा WPL
IPL से पहले विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का फाइनल भी होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 17 मार्च को होगा। इसके 5 दिन बाद ही IPL के भी शुरू होने की संभावनाएं हैं। WPL के सभी मैच बेंगलुरु और दिल्ली के 2 शहरों में होंगे, लेकिन IPL में सभी 10 टीमों के मैच 10 अलग-अलग स्टेडियम में होंगे। मुंबई इंडियंस WPL की डिफेंडिंग चैंपियन है।

IPL के ठीक बाद टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट तक कभी नहीं पहुंचे
IPL फाइनल अगर 26 मई को ही हुआ तो 5 दिन बाद ही टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा। हालांकि टीम इंडिया का पहला मैच 9 दिन बाद 5 जून को होगा, लेकिन खिलाड़ियों को फिर भी टूर्नामेंट के लिए एक साथ प्रैक्टिस करने का बहुत कम समय मिलेगा।

टी-20 वर्ल्ड कप अब तक 8 बार खेला गया है। इनमें 3 बार टूर्नामेंट IPL फाइनल के 20 दिन के अंदर ही शुरू हो गया। तीनों बार टीम इंडिया ग्रुप स्टेज भी पार नहीं कर सकी। वहीं, ICC टूर्नामेंट में टीम 1 बार सेमीफाइनल से बाहर हुई, दो बार रनर-अप रही और एक ही बार ही चैंपियन बनी।

2012 में IPL के 3 महीने बाद टूर्नामेंट होने के बावजूद टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। टीम ने एकमात्र खिताब 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। तब तक IPL शुरू नहीं हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.