Select Date:

दोस्ती के चलते मुगल-ए-आजम के गाने पर नहीं किया कॉपीराइट क्लेम, फाकामस्‍त शायर खामोश गाजीपुरी की दास्‍तां

Updated on 03-06-2023 06:34 PM
अमितेश कुमार सिंह, गाजीपुर: मुहल्ला सट्टी मस्जिद में शायर खामोश गाजीपुरी (Khamosh Ghazipuri) का घर अब खंडहर में तब्दील हो गया है। इस घर में साल 1932 में 20 जुलाई के दिन वह पैदा हुए थे। खामोश का असली नाम मुज्‍जफर हुसैन था। वह अपने दौर के बेहद संवेदनशील शायर थे। कुछ साहित्यकारों ने उन्हें राही मासूम रजा से बेहतर शायर करार दिया है। उनके जीवन से जुड़े कई रोचक किस्से हैं। खामोश गाजीपुरी की एक आपबीती आज आपको बताते हैं।
खामोश गाजीपुरी के जीवन और उनसे जुड़े घटनाक्रम को बेहतर तरीके से जानने के क्रम में एनबीटी ऑनलाइन की टीम ने उनकी जीवनी पर काम करने वाले साहित्यकार ओबैदुर रहमान से संपर्क किया। साहित्यकार रहमान ने कई रोचक पहलुओं को साझा किया। खामोश गाजीपुरी मदरसा चश्माये रहमत में प्राइमरी सेक्शन में टीचर थे। इसके साथ शायरी का शौक उन्हें नई पहचान दे रहा था। एक दिन स्कूल की कमेटी ने खामोश को एक आदर्श टीचर की भूमिका में नही रहने का आरोप लगाया। उनके शराब आदि के सेवन पर तमाम सवाल उठे। परिणामस्वरूप उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद एक समय ऐसा भी आया जब उसी स्कूल परिसर में खामोश गाजीपुरी के लिए तमाम मुशायरों का आयोजन किया गया। आयोजन के पहले शराब की बोतलें खोली जातीं। शराब पीने के बाद नशे में मदहोश होकर खामोश गाजीपुरी अपने श्रोताओं को गजल और नज्म सुनाते थे।


मुगले आजम में बगैर बताए खामोश का गाना ले लिया, फिर...


वह युग साहिर, शकील, फैज, कैफी और मजरूह का था। मुगले आजम फिल्‍म के गाने को लेकर एक घटना हुई। फिल्‍म के गीतकार शकील बदायूंनी थे। उस फिल्म का एक गीत खामोश गाजीपुरी का था जो 1951 में दिल्ली की मशहूर पत्रिका 'शमा' के सितंबर अंक में छपा था। इस गजल को बिना क्रेडिट खामोश को दिए ही शकील ने फ़िल्म में इस्तेमाल कर लिया था। इस गीत के बोल कुछ ऐसे है।

हमें काश तुमसे मुहब्बत न होती
कहानी हमारी हकीकत न होती
न दिल तुम को देते न मजबूर होते
न दुनिया न दुनिया के दस्तूर होते
कयामत से पहले कयामत न होती
हमीं बढ़ गए इश्क़ में हद से आगे
ज़माने ने ठोकर लगाई तो जागे
अगर मर भी जाते तो हैरत न होती
तुम्हीं फूंक देते नशेमन हमारा
मुहब्बत पे अहसान होता तुम्हारा
जमाने से कोइ शिकायत न होती

नोटिस भेजने के पक्ष में नहीं थे खामोश पर दोस्‍तों ने भेज दिया


शकील बदायूंनी को खामोश के मित्रों वकील इशरत जाफरी साहब, भूरे बाबू, मौलवी फय्याज सिद्दीकी और उस्ताद चश्माये रहमत ने मिलकर एक नोटिस भेजी। शकील को भेजी नोटिस फ़िल्म में बिना खामोश के अनुमति के गीतों को प्रयोग करने से जुड़ा था। हालांकि खामोश नोटिस भेजने के हक में नही थे, लेकिन उन्हें बिना बताये ही शकील को नोटिस रजिस्टर्ड डाक से उनके दोस्तों ने भेजी थी। ओबैदुर रहमान के अनुसार, शकील साहब ने नोटिस मिलने के साथ ही मुंबई से 2 अपने आदमियों को खामोश के पास भेजा। जो खामोश साहब आकर मिले और एक बन्द लिफाफा दिया। उसमे अपनी दोस्ती का हवाला देते हुए शकील ने लिखा था कि मेरी इज़्ज़त चाहे उछाल दो या बदनामी से बचा लो .... अब आपके हाथ मे है।"

शराब ज्‍यादा पीने की वजह से 49 साल की उम्र में हो गया इंतकाल


साहित्यकार रहमान के आगे बताया कि खामोश बहुत नेकदिल और सज्जन शायर थे। उन्हें पत्र के रूप में जवाब दिया कि 'मैंने लाख मना किया था लेकिन चुपके से भेज दिया गया .... आप परेशान न हों'। शकील साहब ने 3500 रुपया भी खामोश को भेजा था। हालांकि यह रकम नोटिस के एवज में नहीं, बल्कि यह दोनों के बीच दोस्ती के दायरे की लेन-देन थी। महज 49 साल की उम्र में खामोश गाजीपुरी का अत्यधिक शराब के सेवन से 1981 में इंतकाल हो गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.