शेयर बाजार में तूफानी तेजी से निवेशकों पर बरसा पैसा, जेब में आए 4.97 लाख करोड़
Updated on
23-04-2024 01:50 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में शानदार तेजी बनी हुई है। शेयर बाजार में दो दिनों से तेजी का सिलसिला रहने से निवेशकों की संपत्ति 4.97 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। ग्लोबल बाजारों में तेजी, इस्राइल और ईरान के बीच तनाव में बढ़ोतरी न होने से निवेशकों की धारणा पर पॉजिटिव असर पड़ा है। इससे सोमवार को दुनिया के ज्यादातर बाजारों में तेजी का माहौल रहा और इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिला। एशियाई और यूरोपीय बाजारों में तेजी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सोमवार को Sensex और Nifty करीब एक प्रतिशत तक उछलकर बंद हुए। Sensex 560.29 अंक (0.77%) चढ़कर 73,648.62 अंक पर बंद हुआ। Nifty भी 189.40 अंक (0.86%) बढ़कर 22,336.40 अंक पर पहुंच गया।
इन शेयरों में आया उछाल
सेंसेक्स में शामिल लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनैंस, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एशियन पेंट्स के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई स्मालकैप इडेक्स 1.26 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ, जबकि मिडकैप सूचकांक में 0.93 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। NSE के सभी 16 सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। PSU बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.07% की तेजी रही।
इसके बाद कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में 2.40%, फार्मा सेक्टर में 1.30% और हेल्थ केयर सेक्टर में 1.08% की तेजी देखने को मिली। इनके अलावा बैंक, ऑटो, फाइनैंशल सर्विसेज, FMCG, IT, मीडिया, रियल्टी, मेटल और प्राइवेट बैंक समेत सभी सेक्टरों में तेजी रही।
कच्चे तेल की कीमतों में राहत
जियोजित फाइनैंशल सर्विसेज के विनोद नायर ने कहा, ‘पश्चिम एशिया के तनाव में कुछ राहत मिलने से भारतीय बाजार ने पिछले शुक्रवार के सुधारात्मक रुख को जारी रखा। मिडकैप और छोटी कंपनियों के प्रति नए सिरे से रुझान बढ़ने से सभी क्षेत्रों में तेजी रही।’ उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में कुछ राहत दिखी है, लेकिन अभी भी यह ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत गिरकर 86.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
कच्चे तेल की कीमतों में राहत
जियोजित फाइनैंशल सर्विसेज के विनोद नायर ने कहा, ‘पश्चिम एशिया के तनाव में कुछ राहत मिलने से भारतीय बाजार ने पिछले शुक्रवार के सुधारात्मक रुख को जारी रखा। मिडकैप और छोटी कंपनियों के प्रति नए सिरे से रुझान बढ़ने से सभी क्षेत्रों में तेजी रही।’ उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में कुछ राहत दिखी है, लेकिन अभी भी यह ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत गिरकर 86.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…