ब्रांडेड चीजों की इस वजह से बढ़ गई डिमांड, इन सामानों के दामों में आई गिरावट
Updated on
12-04-2024 01:24 PM
नई दिल्ली: अब बाजार में रोजमर्रा की जरूरतों वाले सामानों के पैकेज्ड स्टेपल की मांग काफी बढ़ गई है। लोग कंपनियों के ब्रांडेड सामान खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसकी वजह कीमतों में गिरावट है। दैनिक जरूरतों व रोजमर्रा के सामान बनाने वाली अडानी विल्मर, मैरिको, आईटीसी लिमिटेड और एलटी फूड्स जैसी बड़ी कंपनियों के मुताबिक, उपभोक्ता 2023-24 में खुली चीजों से ब्रांडेड पैकेज्ड स्टेपल खरीदने के लिए वापस आ गए हैं। इसकी मुख्य वजह कमोडिटी की कीमतों में गिरावट है। इससे पैकेज्ड स्टेपल की बिक्री की मात्रा या यूनिट की संख्या में वृद्धि हुई है। कीमतों में कमी आई है। इससे पहले वित्त वर्ष 22 और 23 के दौरान महंगाई के चलते लोग पैकेज्ड सामानों की जगह खुली चीजें खरीदना ज्यादा पसंद करने लगे थे।
देश की सबसे बड़ी पैकेज्ड खाद्य तेल निर्माता अडानी विल्मर के प्रबंध निदेशक अंगशु मल्लिक के मुताबिक, "जब खाद्य तेल की कीमतें बढ़ीं, तो उपभोक्ता ब्रांडेड से लूज या कम कीमत वाले ब्रांडों में चले गए थे। लेकिन अब कीमतों में गिरावट ने उपभोक्ताओं को हमारे साथ वापस ला दिया है। अब लोकप्रिय ब्रांड दूसरों की तुलना में तेजी से बढ़ रहे हैं। यह बदलाव ग्रामीण बाजारों में भी हो रहा है।"
बिक्री में आया उछाल
अडानी विल्मर ने हाल ही में अपने चौथी तिमाही के परिणाम घोषित किए थे। इसमें वित्त वर्ष 24 में, खाद्य तेल की ब्रांडेड बिक्री में साल-दर-साल 10 फीसदी की ओवरऑल सेगमेंट ग्रो की तुलना में 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। साल 2022 और 2023 की शुरुआत में रेकॉर्ड ऊंचाई के बाद खाद्य तेल की कीमतें लगभग कोविड-पूर्व स्तर पर वापस आ गई हैं। कंपनी के मुताबिक, बढ़ती मात्रा के बावजूद, पिछले वर्ष की तुलना में वित्त वर्ष 24 में खाद्य तेल की कीमतें कम थीं। इससे राजस्व कम हुआ है। अडानी विल्मर ने कहा है कि पिछले वित्त वर्ष में उसके खाद्य तेल व्यवसाय की मात्रा में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। जबकि मूल्य बिक्री में 15 फीसदी की गिरावट आई है।
कम हुईं कीमतें
आटा, दाल, चावल और चाय जैसी स्टेपल की कीमतें जहां कम हुई हैं। वहीं मसाले जैसे कुछ सेगमेंट में कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। उद्योग के अधिकारियों के मुताबिक, पैकेज्ड आटे में पिछले वित्त वर्ष में लगभग 12% की वृद्धि हुई है। वहीं पैकेज्ड चावल में लगभग 8% की वृद्धि हुई है। पैकेज्ड चावल की दावत रेंज बेचने वाली एलटी फूड्स के सीईओ और प्रबंध निदेशक अश्विनी अरोड़ा ने कहा कि वित्त वर्ष 23 की तुलना में वित्त वर्ष 24 में कंपनी की पैकेज्ड बासमती बिक्री में 11%-12% की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि कंपनी को 2024-25 में भी इसी तरह की वृद्धि की उम्मीद है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…