Select Date:

गूंगा पहलवान बोले- बहनों के लिए शहादत दे दूंगा, बजरंग ने कहा- यह दिन किसी को न देखना पड़े

Updated on 27-12-2023 12:44 PM

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के विवाद में रेसलर विनेश फोगाट ने मंगलवार शाम को सोशल मीडिया X पर पोस्ट डालकर खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है। विनेश ने पीएम के नाम दो पेज का लेटर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

इसमें लिखा- हमारे मेडल्स-अवॉर्ड्स को 15 रुपए का बताया जा रहा है। अब मुझे भी अपने पुरस्कारों से घिन आने लगी है। जिनका अब मेरी जिंदगी में कोई मतलब नहीं रह गया है।

विनेश के इस फैसले के बाद खेल जगत खासतौर से कुश्ती जगत में बड़ी हलचल मच गई है। विनेश का काफी पहलवानों ने समर्थन भी किया है। साक्षी मलिक की तरह विनेश फोगाट का समर्थन करने में वीरेंद्र उर्फ गूंगा पहलवान ने पहल की है।

उन्होंने लिखा कि मैं अपनी बहनों के लिए अपनी भी शाहदत दे दूंगा, लेकिन पीछे नहीं हटूंगा...बहन विनेश फोगाट, आप आगे बढ़ो हम देशवासी आपके साथ खड़े है, जयहिंद। गूंगा पहलवान की इस पोस्ट की खूब सरहाना की जा रही है। इनके अलावा बजरं पूनिया लिखा- निशब्द हूँ। यह दिन किसी खिलाड़ी को न देखना पड़े।

अब पढ़िए किस खिलाड़ी ने क्या कहा...

गूंगा पहलवान- मैं अपनी बहनों के लिए अपनी भी शाहदत दे दूंगा, लेकिन पीछे नहीं हटूंगा...बहन विनेश फोगाट, आप आगे बढ़ो हम देशवासी आपके साथ खड़े है, जयहिंद।

बजरंग पूनिया- निशब्द हूं। यह दिन किसी खिलाड़ी को न देखना पड़े।

गीता फोगाट- बहन आत्मसम्मान से बड़ा कोई सम्मान नहीं होता और ये वक्त का पहिया घूमता जरूर है आज नहीं तो कल। स्टे स्ट्रॉन्ग

पवन सरोहा- निशब्द हूं। यह दिन किसी खिलाड़ी को न देखना पड़े।

बॉक्सर विजेंद्र- मैं खुलकर करूंगा तेरे जुल्म की मुखालिफत, तू वक्त का तख़्तनशीं है मेरे मुल्क का "खुदा"नहीं है।

साक्षी ले चुकी कुश्ती के संन्यास, बजरंग पूनिया लौटा चुके पद्मश्री
विनेश फोगाट से पहले साक्षी मलिक कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर चुकी हैं। वहीं बजरंग पूनिया पद्मश्री लौटा चुके हैं। उन्होंने पद्मश्री अवॉर्ड प्रधानमंत्री आवास के बाहर फुटपाथ पर रख दिया था। इसके साथ गूंगा पहलवान ने भी पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है।

हालांकि इसके बाद केंद्र सरकार ने कुश्ती फेडरेशन की नई चुनी कार्यकारिणी को भंग कर दिया था।

21 दिसंबर को हुए थे चुनाव, संजय सिंह बने थे प्रेसिडेंट
21 दिसंबर को ही WFI के चुनाव हुए थे, जिसमें भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह नए प्रेसिडेंट बने थे। नए अध्यक्ष की जीत के बाद WFI ने 28 दिसंबर से उत्तर प्रदेश के गोंडा में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप टूर्नामेंट करने की घोषणा की थी। गोंडा भाजपा सांसद बृजभूषण का संसदीय क्षेत्र है। रेसलर्स ने बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। खेल मंत्रालय के WFI की नई टीम पर कार्रवाई के पीछे इसी को वजह माना जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.