ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मुकाबले के दौरान इकाना स्टेडियम में धूल भरी आंधी आ गई। इसकी वजह से मैदान पर लगभग अंधेरे जैसा हो गया। यह श्रीलंका का 9वां विकेट गिरने के बाद हुआ।
तेज हवा के कारण इकाना स्टेडियम की छत से कई होर्डिंग नीचे की सीटों पर गिर गए। ब्रांडिंग सामग्री के साथ लोहे के एंगल निचले स्तर के सीटों पर गिर गये।
मैच देखने आये लोगों में थोड़ी खलबली मच गयी और स्टेडियम में सार्वजनिक घोषणा में दर्शकों को सुरक्षित सीटों पर जाने के लिए कहा गया। इसके बाद सभी होर्डिंग से दूर चले गए।
लगभग सभी होल्डिंग इकाना स्टेडियम के वेस्ट स्टैंड में ही गिरे। यह दुर्घटना और खतरनाक हो सकती थी लेकिन दर्शकदीर्घा अपेक्षाकृत खाली थी।