Select Date:

जम्मू-कश्मीर में भूकंप का खौफ, 5 झटकों के बाद डोडा-किश्तवाड़ में कई स्कूलों को बंद करने का आदेश

Updated on 15-06-2023 06:54 PM
जम्मू: जम्मू और कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिलों में अधिकारियों ने कुछ स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। दरअसल, 13 जून को दोनों जिलों में 5.4 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि 13 जून से डोडा और किश्तवाड़ जिलों में भूकंप के पांच हल्के झटके महसूस किए गए, जिसके चलते इन दोनों जिलों में लोगों के मन में डर पैदा हो गया है।


नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के आंकड़ों में कहा गया है कि 3.3 तीव्रता का पहला भूकंप किश्तवाड़ में सुबह 8.29 बजे दर्ज किया गया और इसका उपकेंद्र पृथ्वी के 5 किलोमीटर अंदर था, जबकि 3.4 तीव्रता से दूसरा भूकंप शाम 4 बजे आया, इसका केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।

इतनी मापी गई तीव्रता
डोडा में बुधवार तड़के 2.20 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया और इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। इसके बाद डोडा जिले में उसी दिन दो और भूकंप आए, 2.8 की तीव्रता का 2.41 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर और दूसरा 3.5 तीव्रता का 7.56 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप का केंद्र था।

स्कूलों को क्‍यों क‍िया बंद
अधिकारियों ने कहा कि थाथरी जोन, गंडोह जोन और भद्रवाह जोन के स्कूलों को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है, क्योंकि यहां खतरा सबसे ज्यादा है। जिलाधिकारी डोडा विशेष महाजन ने क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों के सुरक्षा ऑडिट का भी आदेश दिया है।

कहीं से नुकसान की खबर
किश्तवाड़ जिले के अधिकारियों ने कहा कि इलाके में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं, लेकिन अभी तक कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.