गिल ने टपकाया आसान कैच, फिर कुलदीप का बाउंड्री पर कमाल, हार्दिक पंड्या की 4 गेंदों के बीच खूब हुआ ड्रामा
Updated on
22-03-2023 09:11 PM
चेन्नई: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने इस मुकाबले में टॉस जीता। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत को पिछले मैच में करारी हार मिली थी। एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने तेज शुरुआत की। 10 ओवर के बाद टीम ने बिना कोई विकेट खोए 61 रन बना लिये थे।
हार्दिक की ओवर में खूब ड्रामा
11वें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा हार्दिक पंड्या को लेकर आए। ओवर की दूसरी गेंद हार्दिक ने पटकी हुई फेंकी। हेड ने पुल किया और गेंद डीप स्क्वायर लेग पर शुभमन गिल के पास गई। उनके लिए यह आसान कैच था। लेकिन गिल गेंद को नहीं लपक पाए। उनके हाथ के बीच से वह चौके के लिए चली गई। हेड को बड़ा जीवनदान मिला। सीरीज के पहले मैच में भी गिल ने दो कैच गिराए थे।
तीसरी गेंद को उन्होंने डिफेंड किया लेकिन चौथी पर फिर बड़ा शॉट खेलना चाहा। इस बार गेंद मिड ऑफ के ऊपर से गई। गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई थी लेकिन फील्डर से दूर रही। हेड और मार्श ने भागकर दो रन पूरे कर लिए।
हार्दिक ने ले ही लिया विकेट
एक कैच ड्रॉप होने और एक मिस टाइम शॉट के बाद हार्दिक पंड्या ने ट्रेविस हेड का विकेट ले ही लिया। ओवर की 5वीं गेंद को हेड ने पॉइंट के ऊपर से खेला लेकिन वहां डीप में कुलदीप यादव था। उन्होंने गिल वाली गलती नहीं की और कैच लपक लिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड के रूप में पहला झटका लगा। उन्होंने 31 गेंदों पर 2 छक्के और 4 चौके की मदद से 33 रन बनाए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…