ठूंस-ठूंसकर खाओ... पाकिस्तानी क्रिकेटर के मोटापे का उड़ाया मजाक, भरभर कर दीं गालियां
Updated on
27-03-2023 08:01 PM
नई दिल्ली: अफगानिस्तान से T20 सीरीज हारने वाली पहली पाकिस्तान क्रिकेट टीम (टॉप रैंकिंग टीमों में) बन गई। लगातार दोनों मुकबाले हारे और पाकिस्तान सुपर लीग के स्टार खिलाड़ियों की राशिद खान की टीम के आगे हवा निकल गई। पाकिस्तान टीम के नियमित कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी जैसे खिलाड़ी सीरीज में नहीं खेल रहे हैं और इसका असर यह रहा कि टीम को लगातार दो मैच हार गई।
इसके बाद तो टीम के खिलाड़ी फैंस के निशाने पर आ गए। पीएसएल में गेंदबाजों के लिए खौफर रहे आजम खान को एक फैन दर्शकदीर्घा से बुराभला कहता दिखा। उनके मोटापे का मजाक उड़ाता नजर आया। आजम खान अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20 में केवल 4 गेंद ही खेल आाए और एक रन बना सके। जब वह वापस पवेलियन की ओर जा रहे थे तो एक प्रशंसक को उन्हें इशारों में बॉडी शेमिंग करते हुए देखा।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पहले T20 में जीरो पर आउट होने के बाद आजम के लिए यह सीरीज भूलने वाली थी। न केवल उनकी बल्लेबाजी बल्कि उनकी विकेटकीपिंग ने भी प्रशंसकों को निराश किया था। इसके बाद लोग उनके मोटापे को मजाक उड़ाते देखे गए। 131 रनों का लक्ष्य दिए जाने के बाद अफगानिस्तान मैच की गेंद पहले जीतने में कामयाब रही। एक समय मेहबान टीम को जीत के लिए 12 गेंदों में 22 रन चाहिए थे। नजीबुल्लाह जादरान और मोहम्मद नबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गेंद शेष रहते सीरीज जीत ली।
मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान शादाब खान ने कहा कि उनके खिलाड़ी घबराए हुए लग रहे थे, क्योंकि उनमें से कई पहली बार सीनियर टीम के लिए खेल रहे थे। उन्होंने कहा- यह एक अच्छा स्कोर था। हम फिर से संघर्ष कर रहे थे। यदि आप आंकड़ों पर गौर करें तो.. यदि आप पावरप्ले में 3 विकेट खो देते हैं, तो आप 70 प्रतिशत खेल खो देते हैं। मुझे लगता है कि घबराहट है। वे पहली बार पाकिस्तान के लिए खेल रहे हैं ( नए बल्लेबाज)। हमें उनका समर्थन करना होगा। कभी-कभी आप प्रदर्शन नहीं करते हैं लेकिन रवैया मायने रखता है। यह मेरे लिए अधिक महत्वपूर्ण है। उनके पास प्रतिभा है। वे महान क्रिकेटर होंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…