तेजस की स्पीड से दौड़ रही है इकॉनमी, जीडीपी ग्रोथ रेट 8 प्रतिशत रहने की संभावना: आरबीआई गवर्नर
Updated on
07-03-2024 01:49 PM
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख इकॉनमी है और देश की ग्रोथ रेट आठ फीसदी के करीब पहुंच सकती है। दास ने ईटी नाउ के साथ खास इंटरव्यू में कहा कि चौथी तिमाही में ग्रोथ रेट 5.9 फीसदी रह सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फाइनेंशियल ईयर 2024 में ग्रोथ रेट 7.6 फीसदी से ज्यादा होगी। जीडीपी ग्रोथ रेट के आठ फीसदी के करीब रहने की संभावना है। तीसरी तिमाही में देश की इकॉनमी 8.4 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी थी।
दास ने भारत के ग्रोथ मोमेंटम की तुलना स्वदेश में विकसित फाइटर तेजस से करते हुए कहा कि इंडिया की तीसरी तिमाही में 8.4 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी जो अर्थशास्त्रियों के अनुमान से बेहतर है। उन्होंने कहा कि ओवरऑल रूरल डिमांड में सुधार के संकेत दिख रहे हैं जबकि शहरी क्षेत्रों में यह मजबूत बनी हुई है। साथ ही दूसरे इकॉनमिक मेट्रिक्स जैसे निजी निवेश, कैपेसिटी यूटिलाइजेशन और बैंक क्रेडिट ग्रोथ में भी तेजी दिख रही है।
पेटीएम पेमेंट्स बैंक
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर हाल में लगाई गई पाबंदियों के बारे में पूछे जाने पर आरबीआई गवर्नर ने कहा कि यह केवल एक पेमेंट बैंक के खिलाफ कार्रवाई की गई है, न कि व्यापक फिनटेक इंडस्ट्री के खिलाफ। 80 से 85 फीसदी पेटीएम वॉलेट यूजर्स को रेगुलेटरी एक्शन के कारण किसी भी प्रकार दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। बाकी 15 फीसदी यूजर्स को अन्य बैंकों से लिंक करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि आरबीआई पूरी तरह फिनटेक इंडस्ट्री को सपोर्ट करता है। लेकिन उन्होंने एक बार फिर क्रिप्टोकरेंसीज पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि वे पूरी तरह स्पेकूलेटिव हैं। हाल में क्रिप्टोकरेंसीज की कीमत में काफी तेजी आई है। बिटकॉइन अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…