Select Date:

नकल माफिया पर ED की कार्रवाई जारी, कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के रिश्तेदार भी राडार पर

Updated on 07-06-2023 06:36 PM
Jaipur News In Hindi | जयपुर: रीट और वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी है। ईडी के अधिकारियों ने सोमवार 5 जून की सुबह राजस्थान के छह जिलों में कुल 28 स्थानों पर दबिश दी थी। पेपर लीक मामलों में करोड़ों रुपए के लेन देन का प्रकरण सामने आने पर ईडी ने मनी लांड्रिंग की रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक्शन लिया है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को अलग-अलग ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई में ईडी के हाथ कई अहम दस्तावेज लगे हैं। इस दस्तावेजों को जब्त करके ईडी अब आगे की कार्रवाई करेगी। ईडी के एक्शन से पेपर लीक माफियाओं से जुड़े नेताओं में भी खलबली मची हुई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के रिश्तेदार भी ईडी के निशाने पर है।

कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदारों में मची खलबली

सूत्रों के मुताबिक पेपर लीक माफियाओं से हुई पूछताछ और सर्च के दौरान जब्त किए गए दस्तावजों में कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के रिश्तेदारों के नाम भी सामने आए हैं। अब ईडी की टीम कांग्रेस नेताओं के इन रिश्तेदारों से भी पूछताछ करेगी। यह जानकारी सामने आने के बाद कांग्रेस के नेताओं और उनके रिश्तेदारों में खलबली मच गई है। पेपर लीक मामलों में अब तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यही कहना था कि पेपर लीक मामले में कांग्रेस के किसी भी नेता की भूमिका नहीं है। ईडी के एक्शन के बाद सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की किरकिरी हो रही है। अगर किसी नेता के रिश्तेदारों की लिप्तता पाई जाती है तो आगामी चुनावों में भाजपा को एक बड़ा मुद्दा मिल जाएगा।

नेताओं और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर दबिश की तैयारी


शुरुआती जांच में कांग्रेस के नेताओं और उनके कुछ रिश्तेदारों की मिलीभगत सामने आने के बाद ईडी ने अब उन नेताओं और रिश्तेदारों के ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी कर ली है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ईडी पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन ले सकती है। भाजपा नेता डॉ. किरोड़ीलाल मीणा लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि कांग्रेस के कुछ बड़े नेता जिनमें दो मंत्री और छह विधायक शामिल हैं। उनके तार पेपर लीक माफियाओं से जुड़े हैं। डॉ. मीणा पिछले कई दिनों से सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। सरकार ने सीबीआई जांच की मांग नहीं मानी तो डॉ. मीणा ने ईडी में परिवाद दर्ज कराया था।

डेढ़ करोड़ रुपए देकर आरपीएससी का सदस्य बना बाबूलाल कटारा!


सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी भी सामने आई है कि बाबूलाल कटारा कुछ आदिवासी नेताओं के संपर्क में था। बताया जा रहा है कि आरपीएससी का सदस्य बनने के लिए कटारा ने कुछ नेताओं की डेढ़ करोड़ रुपए दिए थे। हालांकि इस मामले में सच्चाई क्या है, यह पता नहीं चला है। ईडी के अधिकारी अब इस मामले की खोजबीन में जुटे हैं कि रुपयों का लेन देन कहां कहां पर हुआ। संदिग्ध नेताओं और रिश्तेदारों की चल अचल संपत्ति का ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.