बिना गारंटर मिलेगा 10 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, कुछ गिरवी नहीं रखना होगा
Updated on
07-11-2024 04:27 PM
नई दिल्ली: IIT-IIM समेत देश के बड़े संस्थानों में पढ़ाई करने में अब आर्थिक तंगी बाधा नहीं बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में एक नई योजना ‘पीएम विद्यालक्ष्मी’ को मंजूरी दी गई। इसका मकसद होनहार छात्रों की आर्थिक मदद करना है। अभी एजुकेशन लोन में गारंटी पेश करने की शर्त छात्रों के लिए एक समस्या बनती है। इस नई योजना में ऐसी कोई शर्त नहीं है। कुछ गिरवी भी नहीं रखना होगा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस योजना के तहत देश के 1 लाख होनहार छात्रों के लिए 10 लाख तक का शिक्षा लोन दिया जाएगा, जिसमें रियायत भी दी जाएगी। लोन की बड़ी राशि की गारंटी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय देगा।
7.5 लाख रुपये तक की लोन राशि पर भारत सरकार 75% क्रेडिट गारंटी देगी ताकि बैंकों को कवरेज का विस्तार करने में मदद मिल सके। जिन छात्रों की वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपये तक है और वे किसी अन्य सरकारी स्कॉलरशिप का फायदा नहीं पा रहे हैं, उन्हें 10 लाख रुपये तक के लोन पर 3 प्रतिशत की ब्याज छूट भी मिलेगी।
रैंकिंग फ्रेमवर्क
नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क की ओवरऑल रैंकिंग, कैटिगरी वाइज रैंकिंग में टॉप-100 में जगह बनाने वाले सभी सरकारी, प्राइवेट और अन्य शिक्षा संस्थान इस योजना के दायरे में होंगे। रैंकिंग में 101-200 की लिस्ट में शामिल राज्य सरकार के उच्च शिक्षा संस्थानों और केंद्र सरकार के सभी संस्थानों को इसमें शामिल किया गया है।
FCI होगा मजबूत
केंद्र सरकार ने फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) का कामकाज बेहतर करने के लिए उसमें 10700 करोड़ रुपये की नई इक्विटी पूंजी डालने का फैसला किया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘अनाज खरीद में FCI बड़ी भूमिका निभाता है। पिछले 10 वर्षों में अनाज की खरीदारी और एमएसपी में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। बढ़ते कामकाज से जुड़ी जरूरत को पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया।’ PM मोदी ने कहा कि यह फैसला किसानों को सहारा देगा।
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…