झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिख रहा असर, 6 दिनों में हुई बारिश से 25 प्रतिशत तक की भरपाई
Updated on
30-06-2023 07:10 PM
रांचीः झारखंड में साईक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशन का असर अब तक बरकरार है। पिछले छह दिनों के दौरान विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची समेत राज्य के उत्तरी हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में मानसून की सक्रियता में कुछ कमी आ सकती है। इस दौरान बादल साफ रहने के बावजूद कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
राजधानी रांची में सुबह से ही हो रही है अच्छी बारिश
झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह से ही अच्छी हो रही है। रांची और आसपास के इलाके में रूक-रूककर हो रही लगातार बारिश से निचले इलाके में स्थित कई घरों में पानी घुस आया है। जबकि सड़कों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाने से लोगों को आने जाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
पलामू से लेकर संताल तक में अच्छी बारिश
पिछले छह दिनों में पलामू से लेकर संताल तक में अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश गढ़वा के नगर उंटारी में 56.8 मिलीमीटर हुई, जबकि साहेबगंज में 50 और रांची के खलारी में 37 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार देश के पश्चिमी राजस्थान से लेकर मानसून टर्फ झारखंड होते नागालैंड तक बना हुआ है। इससे राज्य में बारिश होने की संभावना है।बारिश की कमी का प्रतिशत अब 47 प्रतिशत पर पहुंचा
पिछले 24 घंटों की बारिश के साथ राज्य में बारिश में कमी का प्रतिशत 47 प्रतिशत पर आ गया है। पूरे राज्य में एक जून से लेकर अब तक 96.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है,जबकि इस समय तक राज्य में 181.4 मिलीमीटर वर्षा होती है। लगातार बारिश से खेतों में पानी की उपलब्धता बढ़ी है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…