मोदी 3.0 का असर: दो दिन में सेंसेक्स 3,000 अंक उछला, 21 लाख करोड़ की कमाई से नुकसान की भरपाई!
Updated on
07-06-2024 01:29 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में दो दिनों की मजबूती के बाद गुरुवार को निवेशकों की पूंजी 13.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इस दिन 692.27 अंक उछलकर 75,074.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 915.49 अंक बढ़कर 75,297.73 अंक पर पहुंच गया था। मंगलवार की भारी गिरावट के बाद दो दिनों में बीएसई सूचकांक 2,995.46 अंक बढ़ गया।
शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के कारण बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण दो दिनों में 21,05,298.11 करोड़ रुपये बढ़कर 4,15,89,003.38 करोड़ रुपये (4.98 लाख करोड़ डॉलर) हो गया।
चुनाव से जुड़ी अनिश्चितता खत्म
मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, 'चुनाव संबंधी अनिश्चितता अब लगभग समाप्त हो चुकी है। राजग सरकार बनाने के लिए तैयार है। ऐसे में लगातार दूसरे सत्र में भी माहौल सकारात्मक बना रहा। चौतरफा शानदार लिवाली के समर्थन से सेंसेक्स 75 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया।'
बीजेपी को हाल में संपन्न संसदीय चुनावों में अपने दम पर स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। लेकिन, सहयोगी दलों के साथ मिलकर बीजेपी के पास सरकार बनाने लायक बहुमत है। प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने की कोशिशों में जुट गए हैं। मंगलवार 4 जून को चुनावी नतीजे आने के दिन बाजार में करीब छह फीसदी की भारी गिरावट आई थी। एक ही दिन में निवेशकों के 31 लाख करोड़ रुपये डूब गए थे। लेकिन, उसके बाद रिकवरी के दो कारोबारी सत्रों में करीब 21 लाख करोड़ रुपये की भरपाई हो चुकी है।
अब बाजार की RBI पर नजर
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, 'गठबंधन की नई सरकार के शपथ लेने के पहले मानक सूचकांकों ने तेजी का सिलसिला कायम रखा। दरअसल, निवेशकों को अब स्थिर सरकार बनने की उम्मीद नजर आ रही है।' इसके बावजूद नई सरकार के स्वरूप और आगामी बजट में घोषित होने वाले नीतिगत कदमों को लेकर कुछ आशंका भी है। नायर ने कहा, 'बाजार को अब नकदी पर रिजर्व बैंक की ताजा टिप्पणियों का इंतजार है।'
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…