Select Date:

बुजुर्गों की आबादी में होने वाला है बंपर इजाफा, 2050 तक 160 करोड़ हो जाएगी: UN रिपोर्ट

Updated on 15-01-2023 05:01 PM
नई दिल्‍ली: दुनियाभर में बुजुर्गों की आबादी बढ़कर 160 करोड़ से ज्‍यादा हो जाएगी। संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह अनुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, 2021 में 65 साल या उससे ज्‍यादा उम्र के लोगों की आबादी 76.1 करोड़ थी। इसके 21वीं सदी के मध्‍य तक बढ़कर 1.6 बिलियन पार कर जाने का अनुमान है। यूएन के अनुसार, 22वीं सदी की शुरुआत तक दुनिया में करीब 250 करोड़ बुजुर्ग होंगे। 2021 में हर 10 में से 1 व्‍यक्ति की उम्र 65 साल या ज्‍यादा थी। 2050 तक हर 6 में से 1 व्‍यक्ति इस एजग्रुप में होगा। बुजुर्ग आबादी में सबसे तगड़ा उछाल एशिया में देखने को मिलेगा। दुनिया की बुजुर्ग आबादी में इजाफे का 60% यहीं से आएगा। यूएन ने अपनी रिपोर्ट का शीर्षक World Social Report 2023: Leaving No One Behind In An Ageing World दिया है। ग्‍लोबल संस्‍था ने कहा‍ कि हमें 'हेल्‍दी एजिंग' की दिशा में कदम उठाने की जरूरत है।
यूएन की रिपोर्ट बताती है कि दुनियाभर में 80 साल या उससे ज्‍यादा उम्र के लोगों की आबादी 65+ एजग्रुप से कहीं ज्‍यादा तेजी से बढ़ रही है। अनुमान है कि 2050 तक 80+ एजग्रुप की आबादी करीब 45.9 करोड़ होगी। 2021 में इस एजग्रुप की आबादी करीब 15.5 करोड़ है।

महिलाएं पुरुषों से ज्‍यादा जिएंगी: UN
2021 में पैदा हुए बच्‍चे की औसत आयु 1950 में पैदा हुए बच्‍चे की औसत उम्र से करीब 25 साल ज्‍यादा है। महिलाओं की औसत उम्र में इस दरम्‍यान 30 साल का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक- उत्‍तरी, पश्चिमी और सब-सहारन अफ्रीका में सबसे ज्‍यादा तेजी से बुजुर्गों की आबादी बढ़ेगी। अभी सबसे ज्‍यादा बुजुर्ग यूरोप और उत्‍तरी अमेरिका में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.