Select Date:

गुजरात में इन तारीखों में हो सकता है चुनाव

Updated on 03-11-2022 05:02 PM

गुजरात विधानसभा चुनाव का शेड्यूल आज चुनाव आयोग की ओर से जारी किया जाएगा। दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। इस बीच चर्चा है कि हर बार की तरह ही गुजरात में इस बार भी दो राउंड में मतदान हो सकता है। पहले चरण का मतदान 2 दिसंबर को कराया जा सकता है, इसके अलावा दूसरे राउंड की वोटिंग 5 या 6 दिसंबर को हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को नतीजों का ऐलान किया जा सकता है। 2007, 2012 और 2017 में भी गुजरात में दो चरणों ही मतदान हुआ था। इससे पहले 2017 में भी गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों का ऐलान अलग-अलग हुआ था, लेकिन नतीजे एक ही दिन आए थे।


इस बार भी गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर दो ही राउंड में मतदान होगा। बता दें कि गुजरात में भाजपा बीते 27 सालों से सत्ता में है और एक बार फिर से 5 सालों के लिए मौका पाने की चुनौती उसके सामने है। खासतौर पर ऐसे वक्त में जब पीएम नरेंद्र मोदी अब देश की कमान संभाल रहे हैं और गुजरात में भाजपा को उनके बाद तीन सीएम देने पड़े हैं। आनंदीबेन पटेल, विजय रूपाणी के बाद अब भूपेंद्र पटेल राज्य के सीएम हैं। हालांकि अब भी पार्टी गुजरात में भी अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे और रणनीति पर ही निर्भर है। 


त्रिकोणीय मुकाबले से मैच रोतक, पर फायदे में भाजपा?

गौरतलब है कि इस बार गुजरात में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस राज्य में आमतौर पर कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुकाबला रहा है, लेकिन अब आम आदमी पार्टी भी जोर-शोर से चुनावी जंग में है। सूरत जैसे शहर के निगम चुनाव में 27 सीटें जीतने के बाद से आम आदमी पार्टी गुजरात की जमीन को अपनी सियासत के लिए उर्वर मानती है। इसके अलावा भाजपा के गढ़ में वह उसे चुनौती देकर देश में खुद को एक विकल्प के तौर पर स्थापित करने की कोशिश में है। यही वजह है कि गुजरात का चुनाव पहले के मुकाबले रोचक है। हालांकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में वोटों के बंटवारे के चलते भाजपा को फायदा मिलने की बात भी कही जा रही है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
Advt.