जंगल की ओर लौट रहा है हाथी... आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने क्यों कहा ऐसा
Updated on
05-04-2024 01:33 PM
नई दिल्ली: आरबीआई ने रेपो रेट में लगातार सातवीं बार कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में नीतिगत ब्याज दरों को एक बार फिर यथावत रखने का फैसला किया गया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज इस मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने महंगाई को सबसे बड़ी चुनौती बताया और कहा कि मीटिंग में इस पर सबसे ज्यादा फोकस रहा। दास ने महंगाई की तुलना हाथी से करते हुए उम्मीद जताई कि अब हाथी जंगल की ओर लौट रहा है। यानी महंगाई अब चार फीसदी के दायरे में लौट रही है।
दास ने कहा, 'सबसे बड़ी चुनौती सीपीआई महंगाई थी। यह कमरे में हाथी की तरह था। लेकिन अब यह हाथी घूमने के लिए निकल गया है और ऐसा लग रहा है कि यह जंगल की ओर लौट रहा है।' उन्होंने कहा कि महंगाई में धीरे-धीरे कमी आ रही है। हालांकि उन्होंने माना कि सर्विस प्राइस से लगातार प्रेशर बना हुआ है जिसके कारण महंगाई ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। आरबीआई चालू वित्त वर्ष के लिए महंगाई का अनुमान 4.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। यह पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के 5.4 प्रतिशत के अनुमान से कम है। दास ने चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा पेश करते हुए कहा कि इस वर्ष मॉनसून की स्थिति को सामान्य मानते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई के 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
जंगल में ही रहे हाथी...
पहली तिमाही में महंगाई 4.9 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 3.8 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 4.6 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 4.5 प्रतिशत रहने की संभावना है। दास ने अप्रैल-जून के बीच ऊंचे तापमान के अनुमान को देखते हुए खाद्य पदार्थों की कीमतों के मोर्चे पर सतर्क रहने की जरूरत बताई है। उन्होंने यह भी कहा कि ईंधन की कीमतों में कमी का असर आने वाले महीनों में महंगाई पर दिखाई देगा। हालांकि, दास ने कहा कि ऐसा लगता है कि हाथी (महंगाई) टहलने गया है और आरबीआई चाहता है कि वह जंगल में ही रहे। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई को चार प्रतिशत (दो प्रतिशत ऊपर या नीचे) के स्तर पर रखने का लक्ष्य दिया है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…