Select Date:

एलन मस्क इफेक्ट ट्विटर में हाहाकार, एक मेल से छिन जाएंगे रोजगार

Updated on 04-11-2022 05:37 PM

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को मालिकाना हक मिलते ही ट्विटर में हड़कंप मचा हुआ है। कर्मचारियों के लिए आज यानी शुक्रवार का दिन खौफ में बीतने वाला है। ट्विटर आज अपने कर्मचारियों को बताएगा कि उनकी नौकरी बची है या फिर उन्हें सोमवार से ऑफिस नहीं आना है। सोशल मीडिया कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक ईमेल में कहा कि वह कर्मचारियों में कटौती के बारे में शुक्रवार को भारतीय समयानुसार रात साढ़े 9 बजे बताएगा कि आखिर उनकी नौकरी बची है या फिर चली गई।

 रिपोर्ट के मुताबिक, मेल में लिखा था, ''ट्विटर को सुधारने के लिए हम शुक्रवार को अपने कार्यबल को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे।"

ट्विटर ने यह भी कहा है कि उसके कार्यालय अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। प्रत्येक कर्मचारी की सुरक्षा के साथ-साथ ट्विटर सिस्टम और ग्राहकों के डेटा को सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए सभी बैज एक्सेस को निलंबित कर दिया जाएगा।

मेल में कहा गया है कि जिन कर्मचारियों की छंटनी की गई है उन्हें उनके व्यक्तिगत ईमेल पते पर अगली प्रक्रिया के बारे में सूचित किया जाएगा।

एलन मस्क ने पहले ही दिन कंपनी के सीईओ और सीएफओ निकालकर अपनी मंशा पहले ही साफ कर दी था। इसके बाद से ही बड़े पैमाने पर छटनी के कयास लगाए जा रहे थे। आपको बता दें कि एलन मस्क ने कंपनी को लागत में एक अरब अमरीकी डॉलर की बचत करने का टास्क दिया है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.