Select Date:

एलन मस्क को 60,000 करोड़ से अधिक का फटका, अंबानी-अडानी ने भी अरबों डॉलर गंवाए

Updated on 21-12-2023 02:52 PM
नई दिल्ली: बुधवार को भारत समेत पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा। इससे दुनिया के टॉप 30 अमीरों में से 27 की नेटवर्थ में गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में रहे दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क। उनकी नेटवर्थ में बुधवार को 7.21 अरब डॉलर यानी करीब 6,00,40,19,35,000 रुपये की गिरावट आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मस्क की नेटवर्थ अब 228 अरब डॉलर रह गई है। वैसे इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में वह अब भी नंबर वन हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 91.1 अरब डॉलर की तेजी आई है।
    मस्क के बाद सबसे ज्यादा दौलत गौतम अडानी ने गंवाई। अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ में बुधवार 4.84 अरब डॉलर यानी 4,03,04,25,30,000 रुपये की गिरावट आई। अडानी 81.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 15वें और एशिया में मुकेश अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर हैं। इस साल सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने के मामले में अडानी पहले नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 39.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अडानी पिछले साल दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे लेकिन 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के कारण उनकी नेटवर्थ में भारी गिरावट आई।

    मुकेश अंबानी का हाल

    देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में बुधवार को 1.27 अरब डॉलर की गिरावट आई और अब यह 94.4 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 7.26 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं। बुधवार को टॉप 10 में केवल दो रईसों लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन की नेटवर्थ में तेजी रही। लैरी पेज 125 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में सातवें और सर्गेई ब्रिन 119 अरब डॉलर के साथ दसवें नंबर पर हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
     05 August 2026
    मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
     01 August 2026
    मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
     01 August 2026
    मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
    Advt.