Select Date:

बर्बादी की ओर एलन मस्क! टेस्ला की बिक्री में कमी, शेयर में गिरावट, लोगों में गुस्सा... क्या भारत में मिलेगी ऑक्सीजन?

Updated on 10-03-2025 03:21 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के दिन कुछ उल्टे चल रहे हैं। उनकी प्रमुख कंपनी टेस्ला की बिक्री में बेहद कमी आ रही है। लोग टेस्ला की कार खरीदने से बच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कारों की बिक्री कम होने के कारण टेस्ला के शेयर धड़ाम हो गए हैं। इस साल इनमें जबरदस्त गिरावट आई है। यह गिरावट गूगल और एनवीडिया से भी ज्यादा रही है। मस्क और टेस्ला को लेकर दुनिया के कई देशों के लोगों में गुस्सा है। वहीं दूसरी ओर मस्क अब टेस्ला के लिए भारत में रास्ता तलाश रहे हैं।

कितनी कम हुई नेटवर्थ?

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क की संपत्ति में इस साल 103 बिलियन डॉलर (9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) की गिरावट आई है। हालांकि इसके बाद भी वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। मस्क की नेटवर्थ 330 बिलियन डॉलर है। इस साल संपत्ति में गिरावट के मामले में भी मस्क पहले स्थान पर हैं। इनकी संपत्ति में गिरावट का मुख्य कारण इनकी प्रमुख कंपनी टेस्ला के शेयर में गिरावट है।

कितने गिरे टेस्ला के शेयर?

इस साल टेस्ला के शेयरों में भी भारी गिरावट आई है। इस साल टेस्ला के शेयर करीब 30 फीसदी गिर गए हैं। यह गिरावट दुनिया की बड़ी प्रमुख कंपनियों गूगल और एनवीडिया से भी ज्यादा है। गूगल के शेयरों में इस साल करीब 8 फीसदी और एनवीडिया के शेयर में करीब 18 फीसदी गिरावट आई है। टेस्ला के शेयर पिछले एक महीने में ही करीब 25 फीसदी लुढ़क चुके हैं

लोगों में क्यों है मस्क के प्रति गुस्सा?

जब से मस्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नजदीक आए हैं, लोगों ने उन्हें पसंद करना कम कर दिया है। ट्रंप की टैरिफ नीतियां भी दूसरे देश के काफी लोगों को पसंद नहीं आ रही हैं। इसके अलावा मस्क अमेरिका में जिस तरह से सरकारी नौकरियां खत्म कर रहे हैं, वह भी लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। टेस्ला की कारों में बिक्री का यह भी सबसे बड़ा कारण है। खासतौर से यूरोप में। कुछ लोग तो टेस्ला के शोरूम में आग लगाने या गोलीबारी करने तक की नौबत ला चुके हैं

भारत में एंट्री को तैयार

टेस्ला अब भारत में एंट्री को तैयार है। कंपनी भारत में ऑक्सीजन तलाश रही है। कंपनी को उम्मीद है कि भारत में आने से उसकी बिक्री में इजाफा होगा। कंपनी मुंबई में शोरूम खोलेगी जहां टेस्ला की कारों की बिक्री होगी।

कंपनी ने इसके लिए जगह भी ले ली है। साथ ही टेस्ला ने भारत में भर्ती भी शुरू कर दी हैं। हालांकि टैरिफ को लेकर अमेरिका और भारत में अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है। अमेरिका चाहता है कि भारत आयातित कारों पर टैक्स को जीरो कर दे। भारत इसके लिए तैयार नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.