एलन मस्क ला रहे हैं आईपीओ का 'बाप', एक झटके में बन जाएंगे दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर
Updated on
28-01-2026 03:04 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) धमाका मचाने की तैयारी में है। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी इसी साल जून में अपना आईपीओ ला सकती है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इसके जरिए करीब 50 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में है। इस आईपीओ से स्पेसएक्स का वैल्यूएशन लगभग 1.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। अभी तक का सबसे बड़ा आईपीओ सऊदी अरामको का था जिसने 2019 में 29 अरब डॉलर जुटाए थे।
1.5 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यूएशन पर कंपनी में मस्क की हिस्सेदारी की वैल्यू 625 अरब डॉलर होगी। इससे उनकी कुल नेटवर्थ 1,000 अरब डॉलर यानी एक ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच जाएगी। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मस्क की नेटवर्थ अभी 677 अरब डॉलर है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 57.2 अरब डॉलर की तेजी आई है। माना जा रहा है कि स्पेसएक्स आईपीओ से जुटाई गई कुछ रकम का इस्तेमाल स्पेस-आधारित डेटा सेंटर विकसित करने में करेगी। इसमें उन्हें चलाने के लिए जरूरी चिप्स खरीदना भी शामिल है।
कब आएगा आईपीओ?
रिपोर्ट के मुताबिक स्पेसएक्स के सीएफओ ब्रेट जॉनसन पिछले साल दिसंबर से ही इस बारे में पुराने निवेशकों से बात कर रहे हैं। वह जून 2026 तक IPO लाने की संभावना तलाश रहे हैं। जून का महीना इसलिए चुना जा रहा है क्योंकि 28 जून को एलन मस्क का जन्मदिन होता है। बैंक ऑफ अमेरिका, गोल्डमैन सैश, जेपी मॉर्गन चेज और मॉर्गन स्टेनली इस बड़े आईपीओ को लीड कर सकते हैं। स्पेसएक्स रॉकेट और सैटेलाइट बनाती है।स्पेसएक्स के आईपीओ की राह तेज होने की एक बड़ी वजह तेजी से बढ़ रही स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है। इसमें डायरेक्ट-टू-मोबाइल बिजनेस की संभावना भी शामिल है। साथ ही चांद और मंगल ग्रह के लिए स्टारशिप रॉकेट का विकास भी एक अहम कारण है। 2025 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 15 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। यह 2026 में बढ़कर 22 अरब से 24 अरब डॉलर के बीच हो सकता है। इसमें ज्यादातर कमाई स्टारलिंक से होगी।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
नई दिल्ली: सरकार एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को एयरलाइन शुरू करने की अनुमति दे सकती है। इससे अडानी ग्रुप और जीएमआर एयरपोर्ट्स के एयरलाइन सेक्टर में उतरने का रास्ता साफ हो सकता…
नई दिल्ली: इस साल देश के सबसे बड़े आईपीओ एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की आज शेयर मार्केट में लिस्टिंग हो गई। हालांकि यह निवेशकों की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। बाजार…
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने जून तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट में…
नई दिल्ली: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते (CETA) से भारतीय बाजारों की रौनक बढ़ने वाली है। अब आम ग्राहकों के पास बाजारों में सामान चुनने के लिए और भी ज्यादा विकल्प होंगे।…