Select Date:

देखते रह गए एलन मस्क... BSNL ने मार ली बाजी, 36,000 किलोमीटर दूर से आया पहला मैसेज

Updated on 19-10-2024 12:10 PM
नई दिल्ली: 'हैलो इंडिया' - अंतरिक्ष में 36,000 किलोमीटर ऊपर से संदेश आया। बिना किसी शोर-शराबे के भारत ने कंज्यूमर मोबाइल कम्युनिकेशन में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। देश में पहली बार एक रेगलुर स्मार्टफोन से अंतरिक्ष की गहराइयों में मौजूद एक सैटेलाइट पर संदेश भेजा गया जो कुछ ही सेकंड के भीतर दूसरे फोन पर वापस आ गया। यह स्वदेशी रूप से विकसित प्रणाली के माध्यम से इस तरह का पहला सैटेलाइट कम्युनिकेशन था। भारत ने यह उपलब्धि ऐसे समय हासिल की है जब दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क भारत में अपनी स्टारलिंक सैटकॉम सर्विसेज को शुरू करने के लिए मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही सुनील भारती मित्तल की कंपनी वन वेब को भी स्पेक्ट्रम आवंटन का इंतजार है।

सूत्रों ने बताया कि प्रौद्योगिकी के प्रदर्शन के रूप में मैसेज का ट्रांसमिशन सरकारी कंपनी बीएसएनएल के नेटवर्क पर किया गया। अंतरिक्ष और पृथ्वी के बीच दो-तरफा संचार को सक्षम बनाने के लिए दिल्ली के बाहर लैंडिंग स्टेशन बनाए हैं। इस कम्युनिकेशन के लिए सैटेलाइट लिंक अमेरिका की प्रमुख सैटकॉम कंपनी वायसैट ने दिया था। यह कंपनी 'डायरेक्ट टू डिवाइस' सर्विस के लिए बीएसएनएल के साथ साझेदारी कर रही है। इससे रेगुलर स्मार्टफोन पर सैटेलाइट से मैसेज आएगा। अब तक किसी भी प्रकार के सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए विशेष उपकरणों की जरूरत होती है।

अमेरिकी कंपनी का साथ


हालांकि अभी जिस मैसेजिंग का प्रदर्शन किया गया है उसका यूज एसओएस या एमरजेंसी ट्रांसमिशन के लिए किया जा सकता है। बाद में इसे रेगुलर मैसेजिंग, कॉलिंग और यहां तक कि इंटरनेट ब्राउजिंग तक बढ़ाया जा सकता है। अभी रेगुलर मोबाइल ऑपरेटरों ये सर्विसेज दे रहे हैं। भारत में वायसैट के एमडी गौतम शर्मा ने कहा कि भारत कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। इससे खासकर उन इलाकों में फायदा होगा जहां सेलुलर कनेक्टिविटी नहीं है। वायसैट कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक ऐसा डिवाइस भी बेचती है जिससे सैटेलाइट कम्युनिकेशन हो सकता है।

एक अधिकारी ने कहा कि इसमें अपार संभावनाएं हैं। डिवाइस इकोसिस्टम के व्यापक होने के बाद इससे कॉलिंग और ब्रॉडबैंड पर विचार किया जा सकता है। देश में लैंडिंग स्टेशन होने का मतलब यह भी है कि कानून का प्रवर्तन कराने वाली एजेंसियों के पास सैटेलाइट डिवाइस पर किसी भी प्रकार की अवैध बातचीत या मैसेजिंग तक पहुंच होगी। अमेरिका जैसे बाजारों में वायसैट पहले से ही घरों के लिए सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सॉल्यूशन दे रही है और उसका सीधा मुकाबला पारंपरिक मोबाइल ऑपरेटरों के साथ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
Advt.