Select Date:

मुकेश अंबानी ने जितना जिंदगीभर कमाया, उससे ज्यादा एलन मस्क ने 3 महीने में गंवाया, कितनी रह गई दौलत?

Updated on 28-03-2025 01:57 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में इस साल काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। इससे दुनिया के टॉप 20 अमीरों में से 13 की नेटवर्थ में गिरावट आई है। सबसे ज्यादा नुकसान दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क को हुआ है। टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स जैसी कई कंपनियां चला रहे मस्क की नेटवर्थ में इस साल 95.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है। यह भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ से ज्यादा है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ 91.3 अरब डॉलर है। हालांकि इस गिरावट के बावजूद मस्क 337 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस की कुर्सी पर जमे हुए हैं। दूर-दूर तक कोई उनके मुकाबले में नहीं है।
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस दूसरे नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 16.5 अरब डॉलर की गिरावट आई है और यह 222 अरब डॉलर रह गई है। मस्क की नेटवर्थ उनसे 115 अरब डॉलर अधिक है। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की पेरेंट मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग 213 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 5.76 अरब डॉलर की तेजी आई है। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 172 अरब डॉलर के साथ चौथे और लैरी एलिसन 168 अरब डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर है। अरनॉल्ट ने इस साल 4.61 अरब डॉलर और एलिसन ने 23.9 अरब डॉलर गंवाए हैं।

टॉप 10 में कौन-कौन हैं

इस साल सबसे ज्यादा कमाई वॉरेन बफे ने की है। वह 167 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 25.1 अरब डॉलर की तेजी आई है। बिल गेट्स की नेटवर्थ भी इस साल 4.68 अरब डॉलर बढ़ी है और वह 163 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सातवें बड़े रईस हैं। लैरी पेज ने इस साल 20.8 अरब डॉलर गंवाए हैं और वह 148 अरब डॉलर के साथ आठवें नंबर पर हैं। सर्गेई ब्रिन (139 अरब डॉलर) के साथ नौवें और स्टीव बालमर (137 अरब डॉलर) के साथ दसवें नंबर पर हैं। इस साल ब्रिन ने 19.4 अरब डॉलर और बालमर ने 9.55 अरब डॉलर गंवाए हैं

अंबानी-अडानी का हाल

अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 65.9 करोड़ डॉलर की तेजी आई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें नंबर पर हैं। भारत और एशिया के दूसरे बड़े रईस गौतम अडानी 75 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 21वें नंबर पर हैं। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 2.7 अरब डॉलर की तेजी आई। इस साल उनकी नेटवर्थ में 3.67 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इस लिस्ट में एचसीएल के शिव नाडर (37.7 अरब डॉलर), शापूर मिस्त्री (35.5 अरब डॉलर) 47वें, सावित्री जिंदल (32.5 अरब डॉलर) 54वें, अजीम प्रेमजी (28.5 अरब डॉलर) 64वें, दिलीप सांघवी (26.9 अरब डॉलर) 71वें और सुनील मित्तल (25.7 अरब डॉलर) 77वें नंबर पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.