Select Date:

शेयर बाजार में कट गई एलन मस्क की जेब, छिन गया दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर का ताज

Updated on 27-06-2026 03:02 PM
नई दिल्ली: दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के कुछ ही दिनों बाद एलन मस्क की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई है। स्पेसएक्स (SpaceX) के शेयरों में आई बड़ी गिरावट और टेस्ला (Tesla) की सुस्ती की वजह से उनकी नेटवर्थ एक ट्रिलियन डॉलर से रह गई है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मस्क की नेटवर्थ अब 942 अरब डॉलर रह गई है। स्पेसएक्स की हाल में हुई लिस्टिंग के बाद मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने थे।

स्पेसएक्स के शेयर अपने सबसे ऊंचे स्तर से 30% से भी ज्यादा टूट चुके हैं, जिससे कंपनी की मार्केट वैल्यू काफी कम हो गई है। मस्क की इस कंपनी में 42 फीसदी हिस्सेदारी है, इसलिए शेयरों के गिरते ही उनकी नेटवर्थ पर भी तुरंत असर पड़ा। हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को स्पेसएक्स के शेयरों 0.15 फीसदी तेजी आई। यह 2.018 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की सातवीं बड़ी वैल्यूएबल कंपनी है।

टेस्ला का खराब प्रदर्शन

मस्क की दौलत घटने के पीछे सिर्फ स्पेसएक्स ही वजह नहीं है। टेस्ला के शेयरों पर भी काफी दबाव देखा जा रहा है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) की मांग में कमी और शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से टेस्ला के शेयर गिरे हैं। मस्क की कुल संपत्ति में टेस्ला का बड़ा हिस्सा है, इसलिए वहां की सुस्ती का सीधा असर उनकी नेटवर्थ पर पड़ा।

अब कितनी है नेटवर्थ?

हाल ही के ऊंचे स्तर के मुकाबले मस्क की नेटवर्थ में 240 अरब डॉलर से ज्यादा की कमी आई है। हालांकि इस गिरावट के बावजूद, मस्क अब भी दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 322 अरब डॉलर की तेजी आई है जो दुनिया के दूसरे बड़े रईस लैरी पेज (289 अरब डॉलर) की कुल नेटवर्थ से अधिक है।

आगे क्या?

इस मामले में जानकारों का कहना है कि जरूरी नहीं कि ऐसा ही हो। जानकारों के मुताबिक, मस्क की ज्यादातर नेटवर्थ उन शेयरों से जुड़ी है जिनकी कीमतें बाजार में ऊपर-नीचे होती रहती हैं। स्पेसएक्स की तेजी ने उन्हें ट्रिलियनेयर बनाया था। वैसी ही तेजी अगर दोबारा आती है, तो वे फिर से इस खिताब को हासिल कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.