एलन मस्क को ट्विटर हेडक्वार्टर की वॉल पर बोरा भरकर गालियां... भड़के कर्मचारी ने इस तरह निकाला गुस्सा
Updated on
18-11-2022 09:06 PM
दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) ने पिछले
महीने के अंत में ट्विटर (Twitter) को खरीदने की डील पूरी की थी। तबसे इस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उथलपुथल मची हुई है। हालत यह हो गई है कि इसका
अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। पूरी दुनिया में सोशल मीडिया पर
#RIPTwitter टॉप ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स लिख रहे हैं कि शायद यह उनकी
आखिरी पोस्ट है। एक के बाद एक यूजर्स ट्विटर को छोड़कर दूसरे सोशल मीडिया
प्लेटफॉर्म्स का रुख कर रहे हैं। इस बीच अमेरिका में ट्विटर के हेडक्वार्टर
की वॉल पर किसी ने भड़के कर्मचारी ने मस्क को जमकर ट्रोल किया है। इसमें
उन्हें सुप्रीम पैरासाइट, तानाशाह, नियमों को नहीं मानने वाला रईस, पैसों
का कीड़ा और दो कौड़ी का रईस बताया गया है।
मस्क ने बुधवार को ट्विटर के कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर उन्हें कड़ी
मेहनत करने या इस्तीफा देने को कहा था। कई कर्मचारियों ने उनके इस
अल्टीमेटम को खारिज करते हुए कंपनी से जाना ही बेहतर समझा। गुरुवार को इस
अल्टीमेटम की समयसीमा खत्म होते ही कई कर्मचारियों ने ट्विटर पर सैल्यूट
इमोजी पोस्ट करनी शुरू कर दी। कंपनी छोड़ चुके कई अधिकारियों का कहना है कि
बड़ी संख्या में स्टाफ ने ट्विटर को छोड़ दिया है। माना जा रही है कि अब
ट्विटर को संभालने वाला कोई नहीं है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर
#RIPTwitter टॉप ट्रेंड कर रहा है।
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…