Select Date:

'आजाद चिड़िया' को 'खुलकर जीने' देंगे एलन मस्क

Updated on 29-10-2022 06:54 PM
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर इकलौते मालिक एलन मस्क का हो गया। अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने ट्विटर को अपने हाथों लेने के साथ एक के बाद एक कई ट्वीट किए। साथ ही उन्होंने कई फैसले भी लिए जिनमें ट्विटर के भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल तथा कानूनी मामलों की शीर्ष अधिकारी विजया गड्डे को पद से हटाना भी शामिल है। ट्विटर की कमान अपने हाथों में लेने के साथ अरबपति एलन मस्क ने अपने ट्वीट में 'खुलकर जियो' का संदेश दिया। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'ट्विटर की चिड़िया अब आजाद हो चुकी है।' इन दोनों ट्वीट्स के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कोई कह रहा है कि मस्क ट्विटर को आजाद रखेंगे और सभी को समान मौका देंगे। दुनिया के सर्वाधिक धनी व्यक्ति मस्क ने 44 अरब अमेरिकी डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया है। इस सौदे को पूरा करते ही उन्होंने ट्विटर के भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल तथा कानूनी मामलों की शीर्ष अधिकारी विजया गड्डे को पद से हटा दिया।

मस्क का कहना है कि उन्होंने ट्विटर को पैसा कमाने के लिए नहीं खरीदा है बल्कि यह डील मानवता के लिए की है जिससे वह सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। मस्क ने कहा, "मैं ट्विटर को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक ऐसा आम डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाना चाहता हूं, जहां अलग अलग विचारधारा के लोग बिना हिंसा और नफरत के एक दूसरे के साथ अपनी बातें साझा कर सकें।" मस्क ट्विटर के जरिए अभिव्यक्ति की आजादी को बनाए रखने की बात करते हैं। लेकिन सवाल यही उठता है कि क्या वे ऐसा कर पाएंगे? डोनाल्ड ट्रंप जैसी हस्तियों के खातों से बैन हटेगा? घाटे में चल रहे ट्विटर को खरीदने के पीछे मस्क के अपने प्लान हैं।

33 करोड़ यूजर्स वाला ट्विटर भले चीन, ईरान या रूस जैसे देशों में बैन हो लेकिन यह फिर भी दुनिया के सबसे ताकतवर प्लेटफॉर्म में से एक है। मस्क की योजना इसी ताकत पर नियंत्रण की लगती है। ट्विटर आज एक ऐसी ताकत है जो दुनिया के कई देशों में राजनीतिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। चुनावों के दौरान ट्विटर बेहद प्रभावी प्लेटफॉर्म बन जाता है। अब चूंकि मस्क के पास दुनिया भर के यूजर्स का डाटा आ गया तो वे इसका इस्तेमाल किसी भी तरह से कर सकते हैं।

फिलहाल बहाल नहीं होंगे बैन खाते, ‘कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल' बनाएगा ट्विटर  

एलन मस्क ने शुक्रवार को घोषणा की है कि ट्विटर के लिए एक ‘कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल का गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह काउंसिल व्यापक रूप से और विविध दृष्टिकोणों का प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने ट्वीट किया कि इस काउंसिल की बैठक से पहले ट्विटर पर पोस्ट होने वाली सामग्री को लेकर कोई बड़ा निर्णय नहीं लिया जाएगा और न ही प्रतिबंधित किए गए कथित फर्जी खातों को बहाल किया जाएगा। उन्होंने लिखा कि वह पोस्टिंग और प्रतिबंधित खातों को बहाल करने के लिए भविष्य की नीति का आकलन करने के लिए इस ‘कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल का गठन करेंगे। इसके द्वारा समीक्षा किए जाने के बाद ही किसी भी प्रतिबंधित ट्विटर अकाउंट को बहाल किया जाएगा।

पंक्षी आजाद और कर्मचारियों की निकासी एक साथ? 

मस्क ने शुक्रवार सुबह एक ट्वीट किया जिसमें 'लेट द गुड टाइम्स रॉल' का इस्तेमाल किया। इस तरह उन्होंने ट्विटर के यूजर्स को खुलकर जीने की नसीहत दी। समाचार पत्र 'न्यूयॉर्क टाइम्स' के मुताबिक, मस्क ने ट्विटर को खरीदने के 44 अरब अमेरिकी डॉलर के करार को बृहस्पतिवार को पूरा किया। सौदा पूरा होने के बाद मस्क (51) ने ट्वीट किया, ‘‘पंछी आजाद हो गया।’’ सीएनएन ने कहा कि इस सौदे के पूरा होने के साथ ही ट्विटर के कारोबार, इसके कर्मचारियों और शेयरधारकों के बीच बनी हुई संशय की स्थिति अब दूर हो गई है। अंदरूनी स्थिति से परिचित लोगों के हवाले से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि मस्क ने ट्विटर का सफाई अभियान शुरू कर दिया है और इसकी शुरुआत कम से कम चार कार्यकारी अधिकारियों को नौकरी से हटाकर की गई है।

ट्विटर के सबसे पुराने कर्मचारी थे पराग अग्रवाल

खबर के मुताबिक, ट्विटर के जिन अधिकारियों को हटाया गया है, उनमें अग्रवाल और गड्डे के अलावा मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल और जनरल काउंसिल सीन एजेट शामिल हैं। अग्रवाल (38) को पिछले साल नवंबर में कंपनी के सह-संस्थापक जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद ट्विटर का सीईओ नियुक्त किया गया था। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे और स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुके अग्रवाल ने एक दशक से अधिक समय पहले ट्विटर में नौकरी शुरू की थी। उस समय कंपनी में 1,000 से भी कम कर्मचारी हुआ करते थे।

मस्क के साथ खुलकर भिड़ चुके थे पराग अग्रवाल

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार, “पिछले साल ट्विटर के सीईओ नियुक्त किए गए अग्रवाल की मस्क के साथ सार्वजनिक और निजी रूप से कहा-सुनी हो गई थी। मस्क ने ‘कंटेंट मॉडरेशन’ (ऑनलाइन सामग्री की निगरानी और छंटनी की प्रक्रिया) को लेकर हुए निर्णयों के मामले में गड्डे की भूमिका की भी सार्वजनिक तौर पर आलोचना की थी।” ट्विटर के सह-संस्थापक बिज स्टोन ने इन अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पराग, विजया और नेड सेगल ट्विटर में योगदान के लिए आपका आभार। बहुत ही प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ बहुत अच्छे इंसान भी।’’ इसके साथ ही मस्क ने ट्विटर पर अपने विवरण को बदलकर ‘चीफ ट्विट’ कर दिया है।

चाहे मस्क हो या कोई और... भारत के कानून और नियम सभी पर लागू

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्विटर के स्वामित्व में हुए परिवर्तन को लेकर पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा, ‘‘सरकार के लिए यह मायने नहीं रखता कि कंपनी का मालिक कौन है। हमारे कानून और नियम सभी सोशल मीडिया मंचों पर लागू होते हैं, फिर चाहे कंपनी का मालिक कोई भी हो।’’ ट्विटर पर बोलने की आजादी देने के मस्क के दावे ने कई लोगों को इस नेतृत्व परिवर्तन से उत्साहित किया है। वे लोग ज्यादा खुश हैं जिन्हें नियमों के उल्लंघन का हवाला देकर ट्विटर से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

ट्विटर बिकने से कंगना रनौत भी खुश

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी मस्क के ट्विटर को खरीदने के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम का सहारा लिया। कंगना को पिछले साल ट्विटर ने गलत आचरण और अपमानजनक व्यवहार के नियमों का हवाला देते हुए मंच से प्रतिबंधित कर दिया गया था। भारत सोशल मीडिया कंपनियों के लिए सबसे बड़े बाजारों में से एक है और ट्विटर पर भी यह बात बखूबी लागू होती है। हालांकि ट्विटर का सरकार के साथ टकराव रहा है। हाल में नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों की अनुपालन को लेकर भी सरकार और मंच आमने-सामने खड़े हो गए थे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.