एलन मस्क को मिलेगा अमेरिका का सबसे बड़ा पे पैकेज! जानिए कौन डाल रहा इसमें अडंगा
Updated on
27-05-2024 06:22 PM
नई दिल्ली: दुनिया का सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) को अमेरिका का कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा पे पैकेज मिलने जा रहा है। टेस्ला के बोर्ड ने मस्क के लिए 56 अरब डॉलर का पे पैकेज देने का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए कंपनी के शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मांगी गई है। लेकिन प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म Glass Lewis ने टेस्ला के शेयरहोल्डर्स से इस प्रस्ताव को रिजेक्ट करने की अपील की है। फर्म का कहना है कि मस्क को दिए जाने वाला पैकेज बहुत बड़ा है और इसका कंपनी पर दूरगामी असर होगा। कंपनी के बोर्ड को मस्क का करीबी माना जाता है। इसलिए माना जा रहा है कि इस पैकेज से कंपनी पर मस्क की पकड़ और मजबूत होगी।
मस्क के लिए जो पैकेज प्रपोज किया गया गई है, उसमें कोई सैलरी या कैश बोनस नहीं है। इसमें टेस्ला के मार्केट वैल्यू के आधार पर मस्क को रिवॉर्ड्स दिया जाएगा। अभी कंपनी का मार्केट कैप 571.63 अरब डॉलर है। टेस्ला बोर्ड के चेयरमैन रॉबिन डेनहम ने पिछले महीने एक इंटरव्यू में कहा था कि मस्क इस पे पैकेज के हकदार हैं क्योंकि कंपनी ने रेवेन्यू और स्टॉक प्राइस के मोर्चे पर टारगेट हासिल किया है। मस्क 2008 में टेस्ला के सीईओ बने थे। हाल के वर्षों में कंपनी के रिजल्ट में काफी सुधार आया है। 2018 में कंपनी को 2.2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था जबकि पिछले साल उसे 15 अरब डॉलर का प्रॉफिट हुआ। प्रॉक्सी एडवाइजर ने साथ ही शेयरहोल्डर्स से एलन मस्क के भाई किंबल मस्क को फिर से बोर्ड में सेलेक्शन का विरोध करने की अपील की है।
मस्क की नेटवर्थ
दक्षिण अफ्रीका में जन्मे और पेशे से इंजीनियर मस्क कई कंपनियां चलाते हैं। इनमें टेस्ला के अलावा माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स और स्पेसएक्स भी शामिल हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनयेर इंडेक्स के मुताबिक मस्क की नेटवर्थ 191 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में बर्नार्ड अरनॉल्ट (211 अरब डॉलर) और जेफ बेजोस (203 अरब डॉलर) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 38.6 अरब डॉलर की गिरावट आई है। टेस्ला दुनिया की 14वीं सबसे मूल्यवान कंपनी है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…